Advertisement

Holi Special Train: होली में घर जाने के लिए ना हों परेशान, रेलवे चलाने जा रहा है होली स्पेशल ट्रेनें...देखें शेड्यूल

होली मे हर कोई घर जाने के लिए परेशान होता है. ऐसे में जाने के लिए ट्रेन में रिजर्वेशन मिलना आसान नहीं है. हालांकि भारतीय रेलवे होली के मद्देनजर लगातार नई नई होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर रहा है.

फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
उदय गुप्ता
  • चंदौली,
  • 02 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 1:02 PM IST
  • 29 जोड़ी ट्रेनों का होगा परिचालन
  • होली के लिए चलाई जा रही हैं ट्रेनें

होली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे ट्रेनों में भीड़ बढ़ती जा रही है. आलम यह है कि होली की नजदीकी तारीखों में दिल्ली मुंबई और गुजरात की तरफ से उत्तर प्रदेश बिहार की तरफ आने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन मिलना मुश्किल हो रहा है. यूपी बिहार के रहने वाले ऐसे लोग जो देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित बड़े शहरों में रोजी-रोटी के लिए नौकरी करते हैं या काम धंधा करते हैं. उनको होली का त्योहार मनाने के लिए घर वापसी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

होली के लिए चलाई जा रही हैं ये ट्रेनें
हालांकि भारतीय रेलवे होली के मद्देनजर लगातार नई नई होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर रहा है. इसी क्रम में भारतीय रेलवे ने पूर्व मध्य रेल के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों के लिए 4 जोड़ी नई होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला किया है.अगर आपको होली में घर आने में ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है तो हम आपको यहां पर 4 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों का डिटेल दे रहे हैं. ताकि आपको होली का त्यौहार मनाने तेरी घर वापसी में दिक्कत ना हो.

29 जोड़ी ट्रेनों का होगा परिचालन
होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है. इनमें से अब तक 29 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा पहले ही की जा चुकी है.उन्होंने बताया कि इसी क्रम में और 04 जोडी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि इस प्रकार अब तक होली के अवसर पर पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से खुलने/गुजरने वाली कुल 33 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. इन स्पेशल ट्रेनों द्वारा कुल 150 फेरे लगाए जाएंगे.

देखें होली स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल:
> गाड़ी सं. 07051/07052 सिकंदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद होली स्पेशल (सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-किउल-झाझा-धनबाद-बोकारो-रांची के रास्ते)- 07051 सिकंदराबाद-रक्सौल होली स्पेशल 04 मार्च, 2023 (शनिवार) को सिकंदराबाद से 21.00 बजे खुलकर सोमवार को 13.30 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी सं. 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद होली स्पेशल 09 मार्च, 2023 (गुरूवार) को रक्सौल से 19.15 बजे खुलकर शनिवार को 13.00 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी.

> गाड़ी सं. 08127/08128 शालीमार-जयनगर-शालीमार होली स्पेशल (दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-किउल-झाझा-धनबाद-बोकारो-टाटा के रास्ते) - 08127 शालीमार-जयनगर होली स्पेशल 06 मार्च, 2023 (सोमवार) को शालीमार से 14.50 बजे खुलकर मंगलवार को 11.25 बजे जयनगर पहुंचेगी.वापसी में, गाड़ी सं. 08128 जयनगर-शालीमार होली स्पेशल 07 मार्च, 2023 (मंगलवार) को जयनगर से 19.30 बजे खुलकर बुधवार को 16.00 बजे शालीमार पहुंचेगी.

> गाड़ी सं. 08183/08184 संतरागाछी-बलरामपुर-संतरागाछी होली स्पेशल (गोमो-गया-डीडीयू- वाराणसी-गोरखपुर के रास्ते) - 08183 संतरागाछी-बलरामपुर होली स्पेशल 06 मार्च, 2023 (सोमवार) को संतरागाछी से 20.30 बजे खुलकर मंगलवार को 22.00 बजे बलरामपुर पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी सं. 08184 बलरामपुर-संतरागाछी होली स्पेशल 08 मार्च, 2023 (बुधवार) को बलरामपुर से 21.30 बजे खुलकर गुरुवार को 23.15 बजे संतरागाछी पहुंचेगी.

> गाड़ी सं. 08028/08027 रांची-बलरामपुर-रांची होली स्पेशल (गोमो-गया-डीडीयू- वाराणसी-गोरखपुर के रास्ते)- 08028 रांची-बलरामपुर होली स्पेशल 05 मार्च, 2023 (रविवार) को रांची से 23.55 बजे खुलकर सोमवार को 22.00 बजे बलरामपुर पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी सं. 08027 बलरामपुर-रांची होली स्पेशल 07 मार्च, 2023 (मंगलवार) को बलरामपुर से 08.45 बजे खुलकर बुधवार को 05.00 बजे रांची पहुंचेगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement