Advertisement

Vadodara News: गणपति चंदा बना विवाद, दो पक्षों के बीच चली लाठी... मामला CCTV में कैद, दोनों पहुंचे थाने शिकायत लेकर

वडोदरा के चोखंडी में गणपति के चंदे को लेकर को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. दोनों ही एक-दूसरे पर इलजाम लगा रहे हैं. एक पक्ष का कहना है कि चंदे के नाम पर पूरे 21 हजार मांगे गए. हालांकि पूरी वीडियो CCTV में कैद हो चुकी है.

दोनों पक्षों के बीच होती मारपीट
ब्रिजेश दोशी
  • वडोदरा,
  • 15 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST

वडोदरा के चोखंडी इलाके में गणेशोत्सव के चंदे और खर्च को लेकर बहस हो गई. इस बहस ने ऐसा रूप ले लिया कि एक युवक पर लाठी बरसने लगी. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है. 

वडोदरा शहर में गणेशोत्सव की आगमन यात्रा पूरी होने के बाद, गणेशोत्सव के चंदे और खर्च को लेकर दो गुटों के बीच बहस और फिर मारपीट की घटना हुई है. चोखंडी के वाडा पोल इलाके में हुई इस घटना में एक युवक को लाठी से पीटे जाने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है. पुलिस में शिकायत दोनों पक्षों की तरफ से की गई है.

रखी 21 हजार रुपए देने की मांग

मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले और चोखंडी कंसारा पोल में 'राजस्थान कुल्फी' की दुकान चलाने वाले बिजेंद्रसिंह वाघेला ने वाडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि वे पिछले दो साल से कुल्फी की दुकान चला रहे हैं. पांच दिन पहले हितेश पटनी उनकी दुकान पर आया और गणपति उत्सव के लिए 21 हजार रुपये का चंदा मांगा. 

21 हजार रुपए देना उनके लिए मुमकिन नहीं था. जब उन्होंने कहा कि वे इतने पैसे नहीं दे सकते, तो हितेश ने धमकी दी कि वह देख लेगा कि वे दुकान कैसे चलाते हैं. जिसके बाद 13 सितंबर को दोपहर 3 बजे वे लोग उनकी दुकान के सामने खड़ी चाइनीज फूड की गाड़ी के पास आए. गणपति के चंदे को लेकर उन्होंने उनके बेटे पर हमला कर दिया.

'चंदा हमसे क्यों मांगा जाता'

दूसरे पक्ष के जतिन पटनी ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि वे पिछले 20 वर्षों से अपने मोहल्ले में 'चोखंडी यूथ फेडरेशन' के नाम से गणपति जी की मूर्ति स्थापित कर पूजा-आरती करते आ रहे हैं. 13 सितंबर को फेडरेशन ने प्रताप नगर ब्रिज के पास से गणपति जी की आगमन यात्रा निकाली थी. यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से पूरी होने के बाद जतिन भाई अपने दोस्तों शैलेश पटनी और मिनेश उर्फ मोंटू पटनी के साथ नाश्ता करने गए थे. 

तीनों चोखंडी से छोटी सब्जी मंडी के बीच राजस्थान कुल्फी की दुकान के पास स्थित 'आर.जे. चाइनीज फूड' नाम की गाड़ी (स्टॉल) पर नाश्ता करने पहुंचे थे. जब वे नाश्ता कर रहे थे, तब आर.जे. चाइनीज़ फूड के मालिक बिजेंद्र सिंह वाघेला का बेटा महेश वाघेला वहां आया. उसने गणेशोत्सव के आयोजन और चंदे को लेकर बात शुरू की. महेश ने कथित तौर पर कहा कि गणेश त्योहार तो वे मनाते हैं, लेकिन उसका चंदा उन पर डाला जाता है. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई. 

बहस-बहस में चलने लगी लाठी, हुई गाली-गलौज

बहस इस कदर बड़ गई कि महेश कथित तौर पर दुकान के अंदर गया और वहां से लकड़ी का डंडा लेकर आया. इस दौरान उसके पिता बिजेंद्रसिंह और उनकी पत्नी भी वहां आ गए और शिकायत में गाली-गलौज करने का आरोप लगाया गया है. जतिनभाई और उनके दोस्तों ने मामले को शांत करने की कोशिश की थी. हालांकि, इसी दौरान महेश ने लाठी से मिनेश उर्फ मोटू पटणी पर हमला कर दिया. 

शिकायत में बताया गया है कि लाठी लगने से मिनेश के बाएं हाथ के ऊपरी हिस्से और कोहनी के नीचे के हिस्से में चोट आई है. हमले के बाद आसपास के लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए थे. इसके बाद तीनों वहां से चले गए. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज करके CCTV के आधार पर जांच शुरू की है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement