Advertisement

Viral Video: एक ऐसा ऐलान, जिसने खड़े कर दिए सबके कान.. सुन कर हर कोई रह गया हैरान, वीडियो हुई वायरल

गाजियाबाद में एक शादी के कार्यक्रम के दौरान एक ऐसी वीडियो वायरल हुई, जो चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल इस विवाह कार्यक्रम में दहेज को लेकर हर कोई बातें कर रहा है.

Dowry
gnttv.com
  • गाजियाबाद,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:09 PM IST

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित रॉयल एंबियंस फार्म में हुई एक शाही शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में शादी समारोह के दौरान भारी मात्रा में नकदी और दहेज का प्रदर्शन दिखाई देने का दावा किया जा रहा है. मामला मुस्लिम समाज के इदरीशी समुदाय से जुड़ा बताया जा रहा है.

दहेज में दिया गया 1 करोड़ नगद
जानकारी के अनुसार दिल्ली के खजूरी खास इलाके में रहने वाले युवक की शादी उसी क्षेत्र की युवती से 9 मई की रात इंदिरापुरम स्थित फार्म हाउस में हुई थी. बताया जा रहा है कि शादी में दहेज के रूप में 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार रुपए नकद, हीरा-सोने-चांदी के 71 आभूषण और अन्य कीमती सामान दिया गया.

सगाई में दी गई थार कार
शादी से करीब छह माह पहले हुई सगाई में भी दूल्हे पक्ष को एक थार गाड़ी और 31 लाख रुपये नकद दिए जाने की चर्चा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बड़ी मात्रा में नकदी सजी हुई दिखाई दे रही है, जिसके बाद यह शादी चर्चा का विषय बन गई है. सूत्रों के मुताबिक लड़की का परिवार खजूरी खास इलाके का एक संपन्न कारोबारी परिवार बताया जा रहा है, जबकि लड़के का परिवार सामान्य आर्थिक स्थिति वाला बताया जा रहा है.

वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. हालांकि नकदी और दहेज की रकम को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं दहेज प्रदर्शन को लेकर लोगों के बीच बहस भी तेज हो गई है.

- मयंक गौड़ की रिपोर्ट

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement