Advertisement

Meerut: 5 मिनट की देरी पड़ी डिलीवरी बॉय को भारी, ग्राहक ने की फोन छीनने की कोशिश.... मारे थप्पड़ और किया फ्लैट में बंद

मेरठ में ऐसा मामला सामने आया जहां डिलीवरी बॉय के डेरी से पहुंचने पर उसपर थप्पड़ जड़े गए. जिसके बाद उसे फ्लैट में भी बंद किया गया. पूरा वीडियो रिकॉर्डिड है और पुलिस मामले में तफतीश कर रही है.

डिलीवरी एजेंट के साथ मारपीट करते हुए
उस्मान चौधरी
  • मेरठ,
  • 15 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:45 PM IST

मेरठ में ऑर्डर में देरी होने पर डिलीवरी बॉय को पीटने का मामला सामने आया है. डिलीवरी बॉय की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट होती हुई दिख रही है और फिर उसे फ्लैट में बंद कर लिया गया. वायरल सीसीटीवी फुटेज में लाल शर्ट पहने एक युवक अपार्टमेंट में डिलीवरी देने पहुंचता दिखाई दे रहा है. इसी दौरान एक शख्स फ्लैट से बाहर आता है और दोनों के बीच बातचीत के बाद विवाद होता नजर आता है.

छीना मोबाइल और चले थप्पड़

वायरल वीडियो में एक डिलीवरी युवक फ्लैट की घंटी बजाता दिखाई देता है. इसके बाद बाहर आया शख्स उससे कुछ कहता है और दोनों के बीच कहासुनी होती नजर आती है. इसी दौरान युवक के हाथ से मोबाइल छीन लिया जाता है और उसके साथ मारपीट शुरू हो जाती है.

फुटेज में शख्स युवक को थप्पड़ मारता और लात मारता दिखाई दे रहा है. इस दौरान डिलीवरी एजेंट अपना मोबाइल वापस मांगता नजर आता है. इसी बीच फ्लैट से एक महिला भी बाहर आती दिखाई देती है, जो पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर मौजूद रहती है.

फ्लैट के अंदर भी किया बंद

बाद में युवक को फ्लैट के अंदर ले जाते हुए भी देखा जा सकता है. दावा किया जा रहा है कि फ्लैट के अंदर भी उसके साथ मारपीट की गई. कुछ देर बाद युवक को फ्लैट से बाहर निकाल दिया जाता है. वायरल वीडियो को मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र के गंगा हाइट्स अपार्टमेंट का बताया जा रहा है. घटना 14 अगस्त की रात करीब साढ़े 9 बजे की बताई जा रही है. बताया जा रहा है की डिलीवरी बॉय का नाम अमित है और डिलीवरी में 5 मिनट की देरी होने पर उसके साथ मारपीट की गई.

क्या कहना है पुलिस का?

इस मामले में सीओ सदर देहात सुधीर कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वायरल वीडियो संज्ञान में आया है. जिसमें तथ्यों की जांच के उपरांत यह पता चला है कि यह मामला 14 अगस्त 2026 का है. जिसमें ब्लिंइट का एक डिलीवरी एजेंट जब ऑर्डर लेकर पहुंचा  तो समय से देरी से आने का हवाला देकर अभियुक्त के द्वारा उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की घटना की गई . 

अधिकारी ने बताया कि इसमें सभी लोगों की पहचान कर ली गई है. वादी से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में थाना भावनपुर में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है. अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. शीघ्र ही इसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement