Advertisement

E20 Petrol Controversy: केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, बोले जबरदस्ती E20 को सही ठहरने में लगी

केजरीवाल ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर केंद्र सरकार को घेरा है. जिसमें वह एक चुटकुले के जरिए कहने की कोशिश कर रहे है सरकार जबरदस्ती E20 को जनता के हित में ठहराने में लगी है.

Arvind Kejriwal Over E20 Petrol Implementation
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:55 PM IST

देश में E20 पेट्रोल को लेकर बहस तेज हो गई है. इथेनॉल मिले इस पेट्रोल को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहे हैं. अब उन्होंने एक चुटकुले के जरिए E20 को लेकर सरकार पर निशाना साधा है.

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि देश में E20 कैसे लागू किया जा रहा है, इसे वह एक चुटकुले के जरिए समझाएंगे.

वीडियो में केजरीवाल ने अमेरिका, रूस और भारत की पुलिस से जुड़ा एक किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा कि तीनों देशों की पुलिस को जंगल में छोड़े गए शेर को ढूंढने का काम दिया गया.

शेर की जगह कुत्ते को पीटने का सुनाया किस्सा

केजरीवाल के मुताबिक, अमेरिका की पुलिस 24 घंटे में शेर को ढूंढ लाई. रूस की पुलिस ने यह काम करीब एक घंटे में कर दिया. लेकिन भारत की पुलिस तीन दिन तक वापस नहीं आई.

इसके बाद जब लोग जंगल में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पुलिस एक कुत्ते को पकड़कर पीट रही थी और उससे कह रही थी कि वह कबूल करे कि वही शेर है. केजरीवाल ने इस किस्से को E20 से जोड़ते हुए सरकार पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि सरकार देश के लोगों पर E20 को सही मानने का दबाव बना रही है.

E20 को लेकर पहले भी उठा चुके हैं सवाल

केजरीवाल पिछले कुछ समय से E20 पेट्रोल का विरोध कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 'नेशनल टाउन हॉल अगेंस्ट E20' कार्यक्रम भी किया था. वहां उन्होंने दावा किया कि E20 से गाड़ियों का माइलेज कम हो रहा है और कुछ गाड़ियों के पार्ट्स पर भी असर पड़ रहा है.

सरकार के सामने रखीं तीन मांगें

केजरीवाल ने E20 को लेकर सरकार के सामने तीन मांगें रखी हैं. उन्होंने कहा कि सभी पेट्रोल पंप पर E20 के साथ प्योर पेट्रोल का विकल्प भी मिलना चाहिए. उनकी दूसरी मांग है कि E20 पेट्रोल की कीमत सामान्य पेट्रोल से कम होनी चाहिए. तीसरी मांग पेट्रोल की कीमत को लेकर है. उन्होंने पेट्रोल का दाम 84 रुपये प्रति लीटर से कम करने की मांग की है. E20 को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच यह बहस आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement