Advertisement

गंगा में चलने वाले क्रूज़ का बढ़ाया गया दायरा, जानें कहां तक पर्यटक कर पाएंगे सफर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पहले क्रूज़ दायरा बढ़ाकर चुनार के क़िले ( मिर्ज़ापुर) तक किया गया था. अब यह संगम तक जाएगा. ऐसे में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद है.

Cruise
शिल्पी सेन
  • लखनऊ,
  • 13 मई 2022,
  • अपडेटेड 10:34 PM IST
  • विंध्याचल कोर्रिडोर के निर्माण से बढ़ेगा पर्यटन 
  • अब संगम तक जाएगा क्रूज़

माँ गंगा पर चलने वाले क्रूज़ का दायरा अब शिव की नगरी से शक्ति की नगरी होते हुए संगम तक होगा. काशी से चलने वाला क्रूज़ अपने पहले पड़ाव में जहां मिर्ज़ापुर में जाएगा वहीं प्रयागराज में क्रूज़ की यात्रा का समापन होगा. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश कर क्रूज़ की यात्रा का दायरा बढ़ाया जाएगा. इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है. जल्द ही इसकी शुरुआत होगी. 

मिर्ज़ापुर से होते हुए संगम जाएगा क्रूज़

काशी के घाटों के अद्भुत नज़ारे के साथ क्रूज़ अपना सफ़र शुरू करेगा. पिछले साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इसका दायरा बढ़ाकर चुनार के क़िले ( मिर्ज़ापुर) तक किया गया था. यही क्रूज़ मिर्ज़ापुर से होता हुआ संगम जाएगा. यानी ये क्रूज़ अब पर्यटकों को चुनार के किले और माँ विंध्यावासिनी के दर्शन कराते हुए विंध्य क्षेत्र में रात्रि प्रवास का मौक़ा देगा और अगले दिन संगम दर्शन कराएगा. क्रूज़ पर पर्यटक बनारसी खान-पान के साथ सुरीला संगीत सुन सकेंगे. काशी से प्रयाग तक के सफ़र में गंगा की लहरों पर चलने का रोमांच एक नयी तरह का अनुभव देगा. 

बढ़ेगी पर्यटकों की संख्या

काशी कोर्रिडोर बनने के बाद काशी आने वालों की संख्या में काफ़ी वृद्धि हुई है. ऐसे में ये क्रूज़ अब उनको तीन प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों काशी, विंध्याचल और संगम तक के सफ़र का मौक़ा देगा. ज़ाहिर है पर्यटन विभाग को गंगा पर चलने वाले क्रूज़ का दायरा बढ़ने से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की भी उम्मीद है. इधर विंध्याचल कोर्रिडोर बनने के बाद मिर्ज़ापुर में भी ज़्यादा लोगों के पहुँचने की उम्मीद है. विंध्य कोर्रिडोर का निर्माण योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल की प्राथमिकताओं में शामिल है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement