Explainer: क्या है सिंगल साइन ऑन सर्विस, जानिए कैसे पासपोर्ट से लेकर गैस कनेक्शन तक.. सबकुछ होगा एक ही एप पर

क्या आप भी हर सर्विस और योजना के लिए अलग-अलग लॉगिन करने से परेशान हैं? हर बार नयी आईडी, नया यूजर नाम और पासवर्ड. जो कई बार हम भूल जाते हैं. लेकिन आज के डिजिटल युग में इसके अलावा दूसरा और क्या विकल्प हो? विकल्प है और यह विकल्प है कि सभी योजनाओं के लिए एक ही लॉगिन और पासवर्ड हो. मतलब कि आप एक ही बार पोर्टल पर साइन इन करें और आपकी सभी सर्विसेज या योजनाएं इसी पोर्टल से ऑपरेट हो जाएं. और अब केंद्र सरकार यह करने जा रही है. 

Representational Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 24 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 7:04 AM IST
  • देश में शुरू होगी सिंगल साइन ऑन सर्विस
  • तैयार की जा रही है मोबाइल एप्लीकेशन

क्या आप भी हर सर्विस और योजना के लिए अलग-अलग लॉगिन करने से परेशान हैं? हर बार नयी आईडी, नया यूजर नाम और पासवर्ड. जो कई बार हम भूल जाते हैं. लेकिन आज के डिजिटल युग में इसके अलावा दूसरा और क्या विकल्प हो? 

विकल्प है और यह विकल्प है कि सभी योजनाओं के लिए एक ही लॉगिन और पासवर्ड हो. मतलब कि आप एक ही बार पोर्टल पर साइन इन करें और आपकी सभी सर्विसेज या योजनाएं इसी पोर्टल से ऑपरेट हो जाएं. और अब केंद्र सरकार यह करने जा रही है. 

सरकार ने नागरिकों के लिए ‘सिंगल साइन ऑन सर्विस’ की शुरुआत करने का फैसला किया है. जिससे आप केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं व सुविधाओं का लाभ एक ही डिजिटल प्रोफाइल बनाकर ले सकेंगे.

क्या है ‘सिंगल साइन ऑन सर्विस’

सिंगल साइन-ऑन (एसएसओ) एक वेरिफिकेशन प्रोसेस है जिसे यूजर्स के लिए लॉगिन को सरल बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है. इससे नागरिकों को सिर्फ एक ही डिजिटल प्रोफाइल बनानी होगी और एक ही लॉगिन व पासवर्ड याद रखना होगा. 

एक बार अपनी किसी आईडी से साइन इन करने के बाद उन्होंने अलग-अलग पोर्टल पर जाकर वेरिफिकेशन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बल्कि एक ही प्रोफाइल से उनकी सभी सर्विसेज, योजनाएं और सुविधाएं एक्सेस की जा सकेंगी.

तैयार की जा रही है मोबाइल एप्लीकेशन

इस काम को और भी आसान बनाने के लिए सरकार ने मोबाइल एप्लीकेशन तैयार करने का फैसला किया है. इस एक ही एप के जरिए केंद्र और राज्य सरकारों की सभी योजनाओं-सुविधाओं का एकीकरण किया जायेगा. इस पोर्टल पर एक बार साइन ऑन करना होगा और फिर यूजर ऑथेंटिकेशन करना होगा. 

इसके बाद जीवनभर हर तरह की सरकारी योजना के लिए इसी एक आईडी का इस्तेमाल होगा. इस एप्लीकेशन को तैयार करने की जिम्मेदारी इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय को दी गई है और उन्होंने प्रक्रिया शुरू कर दी है. 

ये सभी सर्विसेज मिलेंगी एक ही पोर्टल पर

सिंगल साइन ऑन पोर्टल पर आपको स्कूल, कॉलेज में दाखिला, एजुकेशनल सर्टिफिकेट, बिजली-पानी के बिल जमा करना, रेलवे-हवाई टिकट लेने, हाउस टैक्स का भुगतान, इनकम टैक्स रिटर्न, जीएसटी रिटर्न दाखिल करने, कारोबार की अनुमति संबंधी सुविधाएं मिलेंगी. स्कॉलरशिप आवेदन, कारोबार मंजूरी, स्टार्टअप रजिस्टर कराने की सुविधा तक आपको इसी एक प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगी.
 
अब पासपोर्ट, आधार, पैनकार्ड, वोटर आईडी कार्ड, गैस कनेक्शन, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, मैरिज-बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट, पीएफ, आर्म लाइसेंस, ट्रेड लाइसेंस जैसे कामों के लिए भी आपको अलग-अलग वेबसाइट्स पर नहीं जाना होगा.

इस पोर्टल पर आपको केवाईसी और डीजीलॉकर की सुविधा भी मिलेगी. बताया जा रहा है कि बैंकिंग सेवाओं के लिए केवाईसी भी इसी पोर्टल पर होगा और जरुरी दस्तावेजों की कॉपी भी आप इसी पोर्टल पर डीजीलॉकर में सुरक्षित रख पाएंगे.

प्री-फिल्ड फॉर्म की सुविधा

इस सुविधा का एक महत्वपूर्ण फीचर है प्री-फिल्ड फॉर्म. जैसे ही आप किसी सर्विस के लिए अप्लाई करेंगे तो आपके फॉर्म में पहले से सभी जानकारी भरी हुई होगी. आपको सिर्फ सभी जानकारी चेक करके ओके बटन क्लिक करना होगा.  

बताया जा रहा है कि इस साल अगस्त तक ‘सिंगल साइन ऑन सर्विस’ शुरू हो जाएगी. और इसके बाद अलग-अलग पोर्टल पर साइन इन करके की परेशानी से नागरिकों को छुटकारा मिल जायेगा.  

Read more!

RECOMMENDED