Advertisement

'मैं दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हूं...' इतना कहते ही फंस गई युवती, शादी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, फिर दुष्कर्म

दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर होने का दावा करने वाले एक युवक ने मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए युवती से दोस्ती की. शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और नकदी, गहने व कार लेकर फरार हो गया. अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

fake SI arrested
चेतन गुर्जर
  • कोटा,
  • 06 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:46 AM IST
  • सब-इंस्पेक्टर बनकर युवती को बनाया शिकार
  • वर्दी का झूठा रौब, शादी का झांसा और लाखों की ठगी

कोटा के नयापुरा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और लाखों रुपये की ठगी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. आरोपी को उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से पकड़ा गया. पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ अन्य मामलों की भी जांच कर रही है.

सब-इंस्पेक्टर बताकर जीतता था भरोसा
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रितिक कम्बोज के रूप में हुई है. वह खुद को दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर बताकर लोगों का विश्वास जीतता था. इसी झूठी पहचान के जरिए उसने जीवनसाथी ऐप पर एक युवती से संपर्क किया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

शादी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी
आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता से नकदी, सोने के आभूषण और कार भी अपने कब्जे में लेकर लाखों रुपये की ठगी की. पीड़िता की शिकायत पर नयापुरा थाने में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था. नयापुरा थाना पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी. तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है. जांच इस बात की भी की जा रही है कि क्या उसने इसी तरह शादी का झांसा देकर अन्य राज्यों या अन्य महिलाओं के साथ भी धोखाधड़ी और अपराध किए हैं. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement