Advertisement

Agra: घर से पालतू तोता क्या उड़ा, परिवार ने कर दी इनाम की घोषणा... सूचना देने वाले को मिलेंगे 50 हजार

कोई परिवार अपने पालतू पक्षी को लेकर इतना भावुक हो सकता है, कि वह उसके लिए इनाम की घोषणा कर दें, किसी ने सोचा नहीं होगा. लेकिन यह मामला उत्तर प्रदेश के आगरा में सामने आया है.

पोस्टर के पास खड़ा परिवार
अरविंद शर्मा
  • आगरा,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:32 PM IST

पालतू पेट के साथ लोगों के साथ इमोशन कई बार इस कदर जुड़े होते हैं, कि उन्हें जान आप हैरान हो जाएंगे. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा में सामने आया. यहां एक मालिक ने घोषना कर दी कि जो भी उनके पालतू पेट के बारे में उन्हें जानकारी देगा, उसे 50 हजार का इनाम मिलेगा.

क्या है पूरा मामला?

आगरा के रहने वाले एडवोकेट सुनील कुमार सिंह का परिवार अपने पालतू तोते 'माऊ' को वापस लाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा है. सुनील कुमार सिंह ने जगह-जगह फ्लेक्स लगाकर घोषणा की है कि जिसने भी 'माऊ' को सुरक्षित घर पहुंचाया या उसकी पुख्ता जानकारी दी, उसे 50 हजार रुपए का इनाम मिलेगा.

चौक-चौराहों पर लगाए होर्डिंग

आगरा के चौराहों पर लगे ये होर्डिंग लोगों का ध्यान खूब खींच रहे हैं. इस होर्डिंग पर किसी नेता या कारोबारी का नहीं, बल्कि एक लापता पालतू तोते 'माऊ' का पोस्टर लगा है. साथ में लिखा है कि सुराग देने वाले को 50 हजार का इनाम.

मालिक और पेट का अनूठा रिश्ता

'माऊ' आयकर अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह के परिवार का पालतू तोता है. सुनील के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले 15 मार्च 2025 को यह तोता मेंटल एसाइलम रोड पर पेड़ से गिरा हुआ मिला था. उसके बाद सुनील कुमार सिंह ने उसे डॉक्टर को दिखाया. डॉक्टर ने तोता का इलाज किया लेकिन तोते की बचने की संभावना कम थी. जिसके बाद सुनील उसे घर ले आए और परिवार के सदस्य की तरह उसका पालन पोषण करने लगे. 

खास बात यह है कि सुनील ने कभी उसे पिंजरे में बंद नहीं किया. तोता खुले में रहता और परिवार जहां जाता तोता उनके साथ साथ जाता. उन्होंने उसे सदस्य की तरह पाला. लेकिन 13 जुलाई की दोपहर करीब साढ़े चार बजे अचानक वह घर से आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 4 की तरफ उड़ गया और तब से उसका कोई पता नहीं चल सका.

सोशल मीडिया पर भी तलाश जारी

परिवार ने तोते की पहचान के लिए उसकी चोंच और पंखों पर मौजूद काले धब्बों का भी जिक्र किया है, ताकि कोई भ्रम न रहे. साथ ही तोते की खोज के लिए सोशल मीडिया से लेकर शहर की सड़कों तक तलाश जारी है. बेशक अभी मऊ लौटा नहीं है, लेकिन परिवार को अब भी उम्मीद है कि 'माऊ' सुरक्षित लौट आएगा. इसी उम्मीद में वे शहरभर में पोस्टर लगाने से लेकर सोशल मीडिया तक हर संभव कोशिश कर रहे हैं.

ऐसे में हर कोई इसी बात को सोच रहा है कि कैसे कोई अपने पालतू पक्षी के लिए इतना भावुक हो सकता है कि उसके खोज के लिए इस शिद्दत के साथ मेहनत करें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement