Advertisement

गाजीपुर बॉर्डर नेशनल हाईवे पर क‍िसानों ने रास्ता खोला, टिकैत बोले- अब संसद में करेंगे प्रदर्शन

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसानों को विरोध करने का अधिकार है लेकिन सड़क नहीं रोकी जानी चाहिए. सुनवाई के बाद कोर्ट ने इस मामले में किसान संगठनों को तीन हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा और मामले की सुनवाई 7 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी. उसके ठीक बाद सैकड़ों किसान राकेश टिकैत की अगुवाई में उन सड़कों पर पहुंच गए जहां पर बैरिकेड लगे हुए थे.

किसानों ने दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर से बैरिकेड हटा दिया है
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST
  • किसानों ने दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर से बैरिकेड हटा दिया है
  • राकेश टिकैत बोले इसके बाद दिल्ली जा रहे हैं और पार्लियामेंट पर बैठेंगे

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद किसानों ने दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर से बैरिकेड हटा दिया है. किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि रोड ब्ल़ॉक के लिए किसान जिम्मेदार नहीं हैं. किसान आंदोलन के चलते बंद सड़कों को खुलवाने को लेकर दायर याचिका पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने साफ कर दिया कि विरोध-प्रदर्शन किसानों का अधिकार है, लेकिन सड़क जाम नहीं की जा सकती. इस पर किसानों के वकील ने कहा कि सड़क पुलिस ने बंद की है.

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसानों को विरोध करने का अधिकार है लेकिन सड़क नहीं रोकी जानी चाहिए. सुनवाई के बाद कोर्ट ने इस मामले में किसान संगठनों को तीन हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा और मामले की सुनवाई 7 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी. उसके ठीक बाद सैकड़ों किसान राकेश टिकैत की अगुवाई में उन सड़कों पर पहुंच गए जहां पर बैरिकेड लगे हुए थे. किसानों की दलील यह थी कि हमने सड़क नहीं रोक रखा है यानी उनकी ओर से कोई रुकावट सड़क पर नहीं डाली गई है और इसीलिए पुलिस के बैरिकेड को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार हटाना जरूरी है.

इसी बात के लिए राकेश टिकैत बैरीकेड के ऊपर लगे हुए कंटीले तार हटाने लगे तभी सामने दिल्ली पुलिस पहुंच गई. राकेश टिकैत ने कहा कि यह इस बात का सबूत है कि जो भी रोक-टोक सड़कों पर की गई है वह हमारी ओर से नहीं बल्कि प्रशासन और पुलिस की ओर से है. इसी दौरान जो टेंट सड़क पर खड़े थे उन्हें भी खोलने का काम किसानों ने चालू कर दिया गया है. फिलहाल किसान ये दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि गाजीपुर रोड को किसानों ने नहीं बल्कि दिल्ली पुलिस ने बंद कर रखा है. राकेश टिकैत ने कहा कि इसके बाद दिल्ली जा रहे हैं और पार्लियामेंट पर बैठेंगे, जहां यह कानून बनाया गया है. हमें तो दिल्ली जाना है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement