Advertisement

Prayagraj में यमुना तट पर बनेगा यूपी का पहला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट

मालदीव की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए तैरता रेस्तरां बनाया जाएगा. लगभग पांच करोड़ की लागत से यमुना तट पर यह रेस्तरां बनाया जाएगा.

gnttv.com
  • प्रयागराज,
  • 23 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 11:50 AM IST

विश्व के कई बड़े शहरों में नदियों के तटीय विकास से प्रेरणा लेते हुए प्रयागराज में पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टिगत यमुना नदी के तट पर उत्तर प्रदेश का पहले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को बनाने पर सहमति मिल गई है. मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में त्रिवेणी सभागार में पर्यटन विभाग की बैठक में ये सहमति मिल गई है.

5 करोड़ है लागत
लगभग 5 करोड़ की लागत से तैयार होने वाला यह फ्लोटिंग रेस्टोरेंट स्मार्ट सिटी द्वारा फंड किया जा रहा है. इसे क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश स्टेट टूरिज्म एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (यूपीएसटीडीसी) को दी गई है. यह रेस्टोरेंट साल में 9 महीने पर्यटकों को आकर्षित करेगा और बाढ़ के 3 महीनों में इसे किसी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाएगा. इसे बनाने से पहले एनजीटी एवं अन्य संबंधित विभागों से पूर्णता:एनओसी ली जाएगी और इसे इस वर्ष की बाढ़ से पहले पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है.

क्या किया जा रहा है इंतजाम
रेस्टोरेंट के अतिरिक्त इस बजट के अंतर्गत बोट शेड, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को वाटर फ्रंट से जोड़ने के दृष्टिगत एक स्लिप वे, नदियों में पार्टी एवं अधिक लोगों को एक साथ वोटिंग करने के दृष्टिगत दो कैटामारन (विशेष प्रकार की बड़ी बोट्स जिन पर 40 से अधिक व्यक्तियों को ले जाया जा सकता है), आपातकालीन स्थितियों में लोगों को रेस्क्यू कराने के दृष्टिगत दो स्पीड बोट, पर्याप्त मात्रा में लाइफ जैकेट तथा लाइफ गार्ड्स के भी इंतजाम किए जा रहे हैं.

(पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट)
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement