Advertisement

'मुश्किल हालात में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा'... वीडियो कॉल पर पीएम मोदी से बोले कैप्टन मच्छार

फ्लाईदुबई की घटना के हीरो कैप्टन स्मित मच्छार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉल पर बात की. पीएम मोदी ने कहा कि देश को आप पर गर्व है. आपने अपनी जान की परवाह नहीं की, बल्कि यात्रियों की जान बचाई. पीएम मोदी ने कहा कि आपने के लिए महामृत्युंजय का जाप चल रहा है.

PM Modi spoke to Captain Smit Machchhar
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:34 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई की घटना में जख्मी कैप्टन स्मित मच्छार से वीडियो कॉल पर बात की. इस दौरान पीएम मोदी ने कैप्टन मच्छार की बहादुरी की सराहना की और जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना की. पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश को आप पर गर्व है. स्मित मच्छार ने बताया कि जब ये घटना हुई तो उस समय मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था.

आपने खुद के जीवन की नहीं, यात्रियों की परवाह की- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छा से वीडियो कॉल पर बात की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है. सब जगह महामृत्युंजय का जाप चल रहा है. आपकी हिम्मत ने, आपके धैर्य ने, आपके सूझबूझ ने इतने लोगों की जान बचाई. आज पूरा देश गर्व से कह सकता है कि हम हिंदुस्तानी जान लेने वाले लोग नहीं है, जान बचाने वाले लोग हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि आपने अपने शरीर पर इतना बड़ा घाव, आप खुद जीवन-मृत्यु की लड़ाई लड़ रहे थे, उस समय भी आपने अपनी जीवन की परवाह नहीं की, सभी यात्रियों के जीवन की परवाह की. पीएम ने कहा कि सबसे बड़ी बात, आपने 140 करोड़ देशवासियों का मान रखा. इसलिए मैं गर्व अनुभव करता हूं.

कैप्टन स्मित ने बताया- क्या हुआ था?
कैप्टन स्मित ने कहा कि मैं उस मोमेंट में अपनी लाइफ के लिए लड़ रहा था. लेकिन एक ऐसा मोमेंट था, जब मुझे लगा कि अगर मैंने कुछ नहीं किया, क्योंकि मैं गिर चुका था, मैं गिर चुका था नीचे. उन्होंने बताया कि जब मैं नीचे गिरा हुआ था, तब मुझे एहसास हो रहा था कि एक नीचे जा रहा है और मुझे बिल्कुल पता था कि ये एक लास्ट पुश होगा, स्मिथ कर दे. दरवाजा बस वहीं है. मैं मार खा ही रहा था. बस वो खोल दिया, बाकी सब आ गए. बाकी सबका रोल भी उतना ही था.

कैप्टन स्मित ने पीएम मोदी को बताया आइडियल-
बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने कहा कि आप मेरे सबसे बड़े आइडियल हैं और आप मेरे को ऐसे कॉल करके मेरा हौसला अफजाई कर रहे हैं, मुझे बहुत गर्व फील हो रहा है. 

उस हालात में हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे- स्मित

कैप्टन मच्छार ने बताया कि जब भी वह मुश्किल में होते हैं तो हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं. उन्होंने बताया कि जब हालात बेहद मुश्किल थे, तब भी वह हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे. स्मिथ ने बताया कि इस मुश्किल वक्त में यही चीज उन्हें हिम्मत देती रही.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement