कोहरे से फिर थमी रेलवे की रफ्तार... 13-13 घंटे देर चल रही दुरंतो और राजधानी जैसी ट्रेने

जहां एक तरफ बुलेट ट्रन लाने की बात हो रही है, वहीं भारी कोहरे के कारण राजधानी जैसी ट्रेनें 10 से 13 घंटे देरी से चल रही है.

कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार
उदय गुप्ता
  • चंदौली,
  • 04 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:25 AM IST

फरवरी का पहला सप्ताह चल रहा है. आमतौर पर इस समय तक ठंड और कोहरे का असर धीरे-धीरे कम होने लगता है, लेकिन इस बार हालात इसके बिल्कुल उलट हैं. ठंड के साथ-साथ घना कोहरा लगातार बना हुआ है, जिसका सीधा असर रेल यातायात पर देखने को मिल रहा है. कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार थम सी गई है और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

राजधानी और दुरंतो जैसी ट्रेनें भी लेट
कोहरे का असर इस कदर है कि समय की पाबंदी के लिए जानी जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस और दुरंतो एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी कई घंटे देरी से चल रही हैं. देश की शान मानी जाने वाली ये ट्रेनें अब कोहरे के आगे बेबस नजर आ रही हैं.

दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक
अगर दिल्ली-हावड़ा रेल रूट की बात करें तो इस रूट से गुजरने वाली राजेंद्र नगर तेजस राजधानी, हावड़ा राजधानी, अमृत भारत एक्सप्रेस, गरीब रथ और दुरंतो एक्सप्रेस समेत दर्जन भर से ज्यादा ट्रेनें 6 घंटे से लेकर 13 घंटे तक की देरी से चल रही हैं.

यात्रियों की बढ़ी परेशानी
एक तरफ ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को अपने गंतव्य तक समय पर न पहुंच पाने की चिंता सता रही है, वहीं दूसरी तरफ रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे लोग भी खासे परेशान हैं. ठंड और कोहरे के बीच प्लेटफॉर्म पर लंबा इंतजार यात्रियों के लिए मुश्किल भरा हो गया है.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनें
मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाली राजधानी, दुरंतो समेत कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों देरी से चलती रहीं. नई दिल्ली से राजेंद्र नगर जाने वाली 12310 नई दिल्ली-राजेंद्र नगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस करीब 6 घंटे लेट रही. वहीं नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली 12302 हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 7 घंटे 30 मिनट की देरी से चली.

इतनी देर से चल रही हैं ये ट्रेनें

  • 12310 नई दिल्ली-राजेंद्र नगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस - 6 घंटे लेट
  • 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस - 7:30 घंटे लेट
  • 12274 नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस - 13:30 घंटे लेट
  • 12878 नई दिल्ली-रांची गरीब रथ एक्सप्रेस - 4:30 घंटे लेट
  • 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस - 3 घंटे लेट
  • 13258 आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस - 2:30 घंटे लेट
  • 22361 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस - 8 घंटे लेट
  • 22352 बेंगलुरु-सहरसा एक्सप्रेस - 2:30 घंटे लेट
  • 12260 बीकानेर-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस - 6:30 घंटे लेट
  • 06509 दानापुर क्लोन स्पेशल - 7 घंटे लेट
  • 12444 आनंद विहार-हल्दिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस - 5 घंटे लेट
  • 22360 सीएसएमटी-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस - 2 घंटे लेट
  • 20802 नई दिल्ली-इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस - 3:30 घंटे लेट
  • 22362 नई दिल्ली-राजेंद्र नगर अमृत भारत एक्सप्रेस - 6 घंटे लेट
  • 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस - 4:30 घंटे लेट
  • 12350 नई दिल्ली-गोड्डा हमसफर एक्सप्रेस - 4 घंटे लेट
  • 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल - 4 घंटे लेट

 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED