Advertisement

प्रेमी से शादी करने पेरिस से बेगूसराय आई विदेशी दुल्हन, परिवार वालों ने देसी गानों पर जमकर लगाए ठुमके

छह साल पहले बेगूसराय के रहने वाले राकेश दिल्ली में गाइड का काम करते थे. उसी दौरान उनकी मुलाकात फ्रांस से भारत आई मैरी से हुई. उन दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई. मैरी के वापस फ्रांस चले जाने के बाद भी दोनों के बीच बातों का सिलसिला जारी रहा. फोन पर ही प्यार का इजहार हो गया.

Begusarai marriage
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 23 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 8:54 PM IST
  • छह साल पहले हुई थी मुलाकात 
  • दुल्हन के परिजनों ने देसी गानों पर लगाए ठुमके

“अगर किसी चीज़ को दिल से चाहो तो पूरी कायनात भी उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है”. बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान के इस डायलॉग को बेगूसराय के राकेश ने सच कर दिखाया है. बेगूसराय और पेरिस के एक जोड़े ने अपने प्यार की ताकत से लोगों के सामने मिसाल पेश की है. फ्रांस की मैरी लौर हेरल बेगूसराय के कटहरिया गांव के रहने वाले राकेश कुमार से शादी करने के लिए मीलों का सफर तय कर भारत आईं और पूरे हिन्दू रीति रिवाज़ों के साथ शादी की.

छह साल पहले हुई थी मुलाकात 

दरअसल छह साल पहले बेगूसराय के रहने वाले राकेश दिल्ली में गाइड का काम करते थे. उसी दौरान उनकी मुलाकात फ्रांस से भारत आई मैरी से हुई. उन दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई. मैरी के वापस फ्रांस चले जाने के बाद भी दोनों के बीच बातों का सिलसिला जारी रहा. फोन पर ही प्यार का इजहार हो गया. तीन साल बाद मैरी ने राकेश को फ्रांस बुला लिया. वहां दोनों एक साथ मिलकर कपड़े का बिजनेस करने लगे. इसके बाद लड़की के घर वालों को दोनों के प्यार के बारे में पता चला और वो दोनों की शादी के लिए राजी हो गए.

दुल्हन के परिजनों ने देसी गानों पर लगाए ठुमके

मैरी को भारतीय संस्कृति से खासा लगाव है. इसलिए उन्होंने सारे हिंदू रीति-रिवाज़ों का पालन करते हुए भारत में शादी करने का प्रस्ताव रखा. शादी के लिए मैरी के साथ उनके परिवार वाले भी बेगूसराय पहुंचे और 21 नवंबर को दोनों परिणय सूत्र में बंध गए. शादी के दिन विदेशी दुल्हन को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई. शादी के बाद दूसरे दिन भी राकेश के घर पर लोगों का तांता लगा रहा. इस शादी में दुल्हन के परिजनों ने खूब मस्ती की और बिहार के लोगों के साथ देसी गानों पर ठुमके भी लगाए. अगले सप्ताह ये नवविवाहित जोड़ा पेरिस लौट जाएगा. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement