Advertisement

Delhi: बीजेपी की चार इंजन की सरकारें दिल्ली में फेल- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने को लेकर बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया और कहा कि भाजपा से ना तो दिल्ली संभल रही है, ना ही दिल्ली की क़ानून- व्यवस्था. भाजपा की 4 इंजन की सरकारें दिल्ली में पूरी तरह फ़ेल हो चुकी हैं.

Arvind Kejriwal
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 अगस्त 2025,
  • अपडेटेड 3:31 PM IST

दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर आम आदमी ने भाजपा की चार इंजन सरकार पर तीखा हमला बोला है. AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं ने द्वारका स्थित दो स्कूलों और एक कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बच्चों और पैरेंट्स की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताते हुए भाजपा की चारों इंजन को दिल्ली में फेल बताया है. साथ ही, बार-बार स्कूलों को मिल रही धमकी के बावजूद आज तक एक भी आरोपी के न पकड़े जाने और कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर भी भाजपा की सरकार को आड़े हाथ लिया है.

भाजपा की चार इंजन की सरकारें दिल्ली में फेल- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि दिल्ली पब्लिक स्कूल, द्वारका समेत द्वारका के कई स्कूलों को आज फिर बम की धमकियां मिली हैं. दिल्ली के स्कूलों को बार-बार धमकियाँ मिलती हैं, लेकिन आज तक न कोई पकड़ा गया है, न कोई कार्रवाई हुई है. भाजपा से ना तो दिल्ली संभल रही है, ना ही दिल्ली की क़ानून- व्यवस्था. भाजपा की 4 इंजन की सरकारें दिल्ली में पूरी तरह फ़ेल हो चुकी हैं.

दिल्ली पुलिस आखिर कर क्या रही है?- आतिशी
AAP की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की मिल रही धमकियों को लेकर भाजपा की केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया. उन्होंने एक्स पर कहा कि स्कूलों में धमकी मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है. फिर से दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं. दिल्ली पुलिस आखिर कर क्या रही है? बच्चे, अभिभावक खौफ में हैं लेकिन भाजपा की चार इंजन की सरकार उनको सुरक्षा देने में नाकाम है.

AAP के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने एक्स पर कहा कि पिछले 2 साल से दिल्ली के स्कूलों को लगातार धमकियाँ मिल रही हैं, लेकिन अमित शाह जी की पुलिस कुछ नहीं कर पा रही.

अब तक एक व्यक्ति को नहीं मिली सजा- जस्मीन
AAP नेता जस्मीन शाह ने एक्स पर कहा कि दिल्ली में स्कूलों में इस तरह की आतंकी धमकियां पिछले एक दशक से आम बात हो गई हैं. आज तक एक भी व्यक्ति को सज़ा नहीं मिल पाई है. अगर मोदी सरकार राष्ट्रीय राजधानी के बच्चों को सुरक्षित नहीं रख सकती, तो देश की सुरक्षा के लिए उन पर भरोसा कैसे किया जा सकता है?

उधर, एमसीडी में AAP के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने एक्स पर कहा कि दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारका समेत कई स्कूलों को आज एक बार फिर बम धमकी मिली है. यह कोई पहली घटना नहीं है. दिल्ली के स्कूल लगातार धमकियों का शिकार हो रहे हैं, लेकिन न अब तक कोई दोषी पकड़ा गया, न कोई ठोस कार्रवाई हुई. भाजपा की 4 इंजन सरकार से न दिल्ली संभल रही है, न ही राजधानी की क़ानून-व्यवस्था। दिल्ली में भाजपा की सरकारें पूरी तरह नाकाम साबित हो चुकी हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement