सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों का दिन बना देते हैं. कभी जानवरों की मासूम हरकतें लोगों का दिल जीत लेती हैं तो कभी इंसानों और जानवरों के बीच होने वाली मजेदार नोकझोंक इंटरनेट पर छा जाती है. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और बंदर के बीच जूस की बोतल को लेकर हुई जंग लोगों का खूब मनोरंजन कर रही है.
जूस देखकर बंदर ने किया हमला
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला हाथ में जूस की बोतल लेकर आराम से जा रही होती है. तभी रास्ते में दीवार पर बैठा एक बंदर उसकी बोतल पर नजर गड़ा देता है. मौका मिलते ही बंदर जूस छीनने की कोशिश करता है और बोतल को कसकर पकड़ लेता है. महिला भी आसानी से हार मानने वालों में नहीं थी. उसने पहले बोतल छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन जब बंदर पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ तो मामला हाथापाई तक पहुंच गया.
महिला और बंदर के बीच शुरू हुई 'खींचतान'
कुछ ही सेकंड में दोनों के बीच जूस की बोतल को लेकर मजेदार खींचतान शुरू हो जाती है. बंदर अपने दोनों हाथों से बोतल पकड़े रहता है, जबकि महिला लगातार उसे छुड़ाने की कोशिश करती रहती है. वीडियो में ऐसा लगता है जैसे दोनों के बीच किसी चीज को लेकर असली मुकाबला चल रहा हो. आखिरकार महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए बंदर का कान पकड़ लिया. कान पकड़ते ही बंदर ने जूस की बोतल छोड़ दी और महिला अपनी बोतल वापस लेने में सफल हो गई. लेकिन कहानी यहां खत्म नहीं हुई. हालांकि ये वीडियो कुछ मौकों पर एआई द्वारा बनाया भी लगता है.
वीडियो का लिंक- https://youtube.com/shorts/DG2ETjxbNWM?si=5EU1NVY7XGmfNNir
अभी कहानी खत्म नहीं हुई थी...
बोतल वापस मिलने के बाद महिला ने राहत की सांस ली और तुरंत जूस पीने लगी. लेकिन उसकी खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी. जैसे ही उसने जूस का एक घूंट लिया, तभी अचानक एक दूसरा बंदर वहां पहुंच गया. उसने झटके से महिला के हाथ से जूस की बोतल छीन ली और मौके से भाग निकला. यह पूरा घटनाक्रम इतना अचानक हुआ कि महिला भी कुछ पल के लिए हैरान रह गई.
वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस मजेदार घटना को देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स ने दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दी हैं. कोई लिख रहा है, 'पहला बंदर ट्रायल पर था, असली खिलाड़ी तो दूसरा निकला.' वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा, 'जूस आखिर बंदरों की टीम जीत गई.' इंसानों और जानवरों के बीच हुई यह मजेदार नोकझोंक लोगों का खूब मनोरंजन कर रही है और यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें