गैस के लिए रातभर लाइन, मच्छरदानी लगाकर एजेंसी के बाहर सोने को मजबूर लोग

लोग गैस किल्लत से इस कदर परेशान हैं कि उपभोक्ता रात 10 बजे से ही एजेंसी के बाहर लाइन लगाकर अपना नंबर सुरक्षित करने के लिए एंजेसी पर ही डेरा डाल लिए हैं

Gas Shortage
gnttv.com
  • बस्ती,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:22 PM IST

उत्तर प्रदेश के बस्ती से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक गैस एजेंसी के बाहर मच्छरदानी लगाकर सोता नजर आ रहा है, ताकि सुबह उसे आसानी से गैस सिलेंडर मिल सके.

रात से ही लग रही लाइन
पूरा मामला स्टेशन रोड स्थित रत्नाकर गैस एजेंसी का बताया जा रहा है. यहां गैस की किल्लत इतनी बढ़ गई है कि लोग रात 10 बजे से ही एजेंसी के बाहर लाइन लगाकर बैठ जाते हैं. सुबह नंबर सुनिश्चित करने के लिए कई लोग वहीं रात गुजारने को मजबूर हैं.

मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी
स्थिति इतनी खराब है कि लोग एजेंसी के बाहर ही मच्छरदानी लगाकर सो रहे हैं. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक पूरी तैयारी के साथ वहां सोने की व्यवस्था कर रहा है. यह नजारा इलाके में गैस की कमी की गंभीरता को दिखाता है.

महिलाएं और बुजुर्ग भी परेशान
इस समस्या से सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि महिलाएं और बुजुर्ग भी जूझ रहे हैं. कई लोग रातभर लाइन में खड़े रहने या वहीं बैठकर इंतजार करने को मजबूर हैं. इससे आम लोगों में नाराजगी भी बढ़ रही है.

क्या कह रहे हैं स्थानीय लोग?
स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस की सप्लाई नियमित नहीं हो रही है, जिसके कारण यह परेशानी खड़ी हुई है. उनका आरोप है कि समय पर सिलेंडर न मिलने से उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

प्रशासन से लगाई गुहार
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की सप्लाई जल्द से जल्द सुचारु कराई जाए, ताकि उन्हें इस तरह रातभर लाइन में खड़े रहने की जरूरत न पड़े.

-संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें

 

    Read more!

    RECOMMENDED