Advertisement

Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज! पटना से आनंद विहार, गया से कोयंबटूर और मुजफ्फरपुर से पुणे-सिकंदराबाद के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें किन-किन स्टेशनों पर है स्टॉपेज

Indian Railways ने यात्रियों की सहूलियत के लिए बिहार के पटना, गया और मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है. इससे दिल्ली, कोयंबटूर, पुणे और सिकंदराबाद जाने वाले यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा.आइए जानते हैं ये ट्रेनें किस-किस दिन खुलेंगी और किन-किन स्टेशनों पर इनका स्टॉपेज दिया गया है. 

Trains (File Photo: PTI) 
gnttv.com
  • समस्तीपुर ,
  • 02 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 11:10 PM IST
  • मुजफ्फरपुर से पुणे के लिए अभी नहीं थी एक भी ट्रेन 
  • गाड़ी संख्या 03255/03256 पटना से आनंद विहार टर्मिनस के लिए चलेगी

Bihar Special Trains: भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने बिहार के यात्रियों को तोहफा दिया है. पटना, गया और मुजफ्फरपुर से स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है. पटना से आनंद विहार टर्मिनस, मुजफ्फरपुर से पुणे-सिकंदराबाद,  और गया से कोयंबटूर के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी.

इस ट्रेन के चलने से खासकर मुजफ्फरपुर के रेल यात्रियों को फायदा होगा क्योंकि इस रूट से पुणे जाने के लिए मात्र एक ट्रेन दरभंगा पुणे का सप्ताह में एक दिन होती है. इससे रेल यात्रियों में खुशी देखी जा रही है. बता दें कि इंडियन रेलवे यात्रियों की सुविधाजनक यात्रा के लिए इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने जा रही है. इसके साथ ही मुजफ्फरपुर से उधना के लिए एक वन-वे स्पेशल का भी परिचालन किया जाएगा. 

यहां देखें ट्रेनों की सूची 
1. गाड़ी संख्या 03255/03256 पटना-आनंद विहार टर्मिनस-पटना स्पेशल ट्रेन: गाड़ी संख्या 03255 पटना-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 02.01.2025 से अगले आदेश तक (दिनांक 12.01.2025, 30.01.2025, 02.02.2025 एवं 13.02.2025 को छोड़कर) पटना से रविवार एवं गुरुवार को आनंद विहार टर्मिनस के लिए किया जाएगा. पटना से यह स्पेशल ट्रेन 22.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 18.35 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी. 

वापसी में गाड़ी संख्या 03256 आनंद विहार टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 03.01.2025 से अगले आदेश तक (दिनांक 13.01.2025, 31.01.2025, 03.02.2025 एवं 14.02.2025 को छोड़कर) आनंद विहार टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को पटना के लिए किया जाएगा. आनंद विहार टर्मिनस से यह स्पेशल ट्रेन 23.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 18.35 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी. अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जं और गोविंदपुरी स्टेशनों पर रुकेगी. 

2. गाड़ी संख्या 03679/03680 गया-कोयंबटूर-गया साप्ताहिक स्पेशल (प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर-वरंगल-विजयवाड़ा-काटपाडी-सेलम के रास्ते): गाड़ी सं. 03679 गया-कोयंबटूर साप्ताहिक स्पेशल का परिचालन 04.01.2025 से अगले आदेश तक (दिनांक 11.01.2025, 25.01.2025, 01.02.2025 एवं 08.02.2025 को छोड़कर) गया से प्रत्येक शनिवार को 19.35 बजे खुलकर 20.21 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 20.56 बजे सासाराम, 21.30 बजे भभुआ रोड, 22.40 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए सोमवार को 18.30 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी. 

वापसी में गाड़ी संख्या 03680 कोयंबटूर-गया साप्ताहिक स्पेशल का परिचालन 07.01.2025 से अगले आदेश तक (दिनांक 14.01.2025, 28.01.2025, 04.02.2025 एवं 11.02.2025 को छोड़कर) कोयंबटूर से प्रत्येक मंगलवार को 07.50 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए गुरुवार को 05.05 बजे डीडीयू, 05.56 बजे भभुआ रोड, 06.30 बजे सासाराम एवं 07.03 बजे अनुग्रह नारायण रोड रुकते हुए 09.15 बजे गया पहुंचेगी.

3. गाड़ी संख्या 05293/05294 मुजफ्फरपुर-सिकंदराबाद-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल: गाड़ी संख्या 05293 मुजफ्फरपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस स्पेशल का परिचालन दिनांक 07.01.2025 से अगले आदेश तक प्रत्येक मंगलवार को (दिनांक 14.01.2025, 28.01.2025, 04.02.2025, 11.02.2025 तथा 25.02.2025 को छोड़कर) किया जाएगा. 

मुजफ्फरपुर से यह स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को 10.40 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए बुधवार को 23.50 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 05294 सिकंदराबाद-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 09.01.2025 से अगले आदेश तक प्रत्येक गुरुवार को (दिनांक 16.01.2025, 30.01.2025, 06.02.2025, 13.02.2025 तथा 27.02.2025 को छोड़कर) किया जाएगा. सिकंदराबाद से यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को 03.55 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को 17.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. 

4. गाड़ी संख्या 05289/05290 मुजफ्फरपुर-पुणे-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल: गाड़ी संख्या 05289 मुजफ्फरपुर-पुणे एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 06.01.2025 से अगले आदेश तक प्रत्येक सोमवार को (दिनांक 13.01.2025, 27.01.2025, 03.02.2025, 10.02.2025 तथा 24.02.2025 को छोड़कर) किया जाएगा. मुजफ्फरपुर से यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को 19.25 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए बुधवार को 06.25 बजे पुणे पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी संख्या 05290 पुणे-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 08.01.2025 से अगले आदेश तक प्रत्येक बुधवार को (दिनांक 15.01.2025, 29.01.2025, 05.02.2025, 12.02.2025 तथा 26.02.2025 को छोड़कर) किया जाएगा. पुणे से यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार को 10.00 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को 21.50 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. 

5. गाड़ी संख्या 05299 मुजफ्फरपुर-उधना वन-वे स्पेशल: गाड़ी संख्या 05299 मुजफ्फरपुर-उधना वन-वे स्पेशल दिनांक 04.01.2025 को मुजफ्फरपुर से 13.30 बजे प्रस्थान कर 14.30 बजे हाजीपुर, 15.40 बजे पाटलिपुत्र, 16.13 बजे दानापुर, 16.43 बजे आरा, 17.28 बजे बक्सर, 19.15 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 19.30 बजे उधना पहुंचेगी. 

(जहांगीर आलम की रिपोर्ट)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement