Advertisement

थ्रेशर मशीन ने आसान की दाहोद के किसान की खेती, सरकार से मिली 2.25 लाख की सब्सिडी, 10 मजदूरों का काम अब 2 से, समय भी आधे से कम

गुजरात सरकार द्वारा गुजरात के किसानों के लिए गुजरात कृषि पोर्टल पर नए नए लाभ दिए जा रहे हैं. गुजरात सरकार की दूरदर्शी नीतियों ने आज राज्य के लाखों किसानों के जीवन में एक नई उम्मीद और खुशहाली का रंग भरा है.

Modern Agricultural Equipment
gnttv.com
  • दाहोद ,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:16 PM IST
  • 10 मजदूरों की जगह 2 से हो रहा काम
  • खेती के काम में मशीनों से मिल रही मदद

गुजरात सरकार की कृषि उपकरण सहायता योजना का लाभ दाहोद जिले के किसानों को भी मिल रहा है. योजना के तहत खेती में इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग कृषि उपकरण खरीदने के लिए पात्र किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है. दाहोद के झालोद तहसील के जेतपुर गांव के किसान सोमा भाई धीरा भाई डामोर ने भी इस योजना के तहत थ्रेशर मशीन के लिए आवेदन किया था. मशीन खरीदने के बाद उन्हें सरकार की ओर से 2.25 लाख की सब्सिडी मिलने की जानकारी दी गई है.

अप्रैल 2025 में किया था आवेदन
जेतपुर गांव के किसान सोमा भाई ने बताया कि उन्होंने अप्रैल 2025 में कृषि साधन सहायता योजना के तहत थ्रेशर मशीन खरीदने के लिए आवेदन किया था. योजना के तहत स्वीकृति मिलने के बाद उन्होंने थ्रेशर मशीन खरीदी. मशीन खरीदने के बाद सरकार की ओर से उन्हें 225000 की सहायता सीधे प्राप्त हुई. किसान के मुताबिक, इस मशीन की मदद से अब खेती के काम में काफी आसानी हो गई है.

10 मजदूरों की जगह 2 से हो रहा काम
सोमा भाई के अनुसार, पहले जिस काम के लिए करीब 10 मजदूरों की जरूरत पड़ती थी, अब वही काम लगभग 2 मजदूरों की मदद से पूरा हो जाता है. इससे मजदूरी पर होने वाला खर्च कम करने के साथ-साथ खेती के काम में लगने वाला समय भी बच रहा है. किसान का दावा है कि जिस काम को पूरा करने में पहले करीब 10 घंटे लगते थे, अब थ्रेशर मशीन की मदद से वही काम करीब 4 घंटे में पूरा हो जाता है.

खेती के काम में मशीनों से मिल रही मदद
किसानों के लिए खेती में समय और श्रम दोनों महत्वपूर्ण होते हैं. फसल से जुड़े कई कामों में ज्यादा मजदूर और अधिक समय लगने से किसानों की लागत बढ़ सकती है. ऐसे में थ्रेशर जैसी मशीनें फसल की प्रक्रिया को कम समय में पूरा करने में मदद करती हैं. गुजरात सरकार के कृषि पोर्टल के माध्यम से किसानों के लिए अलग-अलग कृषि उपकरणों पर सहायता उपलब्ध कराने की योजनाएं संचालित की जा रही हैं. पात्रता और सहायता की राशि संबंधित योजना और उपकरण के नियमों के अनुसार तय होती है.

किसान ने सरकार का जताया आभार
योजना का लाभ मिलने के बाद सोमा भाई ने गुजरात सरकार के प्रति आभार जताया. उनका कहना है कि थ्रेशर मशीन मिलने से खेती का काम पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है और समय की भी बचत हो रही है.


-गोस्वामी ध्रुव गिरि अजय गिरि की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement