Advertisement

Flowers for Ram Mandir: हापुड़ के फूलों से महकेगा राम मंदिर, इस किसान को मिला 10 टन फूलों का ऑर्डर

अयोध्या के राम मंदिर में जल्द ही रामलला विराजेंगे और इस मौके को खास बनाने के लिए देशभर में तैयारियां चल रही हैं. रामलला के स्वागत में फूलों से राम मंदिर को महकाने की जिम्मेदारी मिली है हापुड़ के किसान, तेग सिंग प्रधान को, जो पिछले 35 सालों के फूलों की खेती (Flower Farming) कर रहे हैं.

Flowers for Ram Mandir
gnttv.com
  • हापुड़ ,
  • 15 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 10:19 AM IST
  • 35 सालों से फूलों की खेती 
  • अयोध्या पहुंचा रहे हैं फूल 

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. 22 जनवरी को भव्य मंदिर में रामलला विराजमान हो जाएंगे. रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में जनपद हापुड़ के फूलों की खुशबू महकेगी. यूपी के जनपद हापुड़ के फूल दुनियाभर में मशहूर हैं. सिंभावली के रहने वाले किसान तेग सिंह प्रधान को अलग-अलग वैरायटी के करीब 10 टन फूलों का ऑर्डर मिला है. 

किसान तेग सिंह का कहना है कि 500 वर्षों का सपना पूरा होने जा रहा है. भगवान राम अपने घर में विराजमान हो रहे हैं और ऐसे में उन्हें यह ऑर्डर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है. 

35 सालों से फूलों की खेती 
सिंभावली क्षेत्र के गांव तिगरी में रहने वाले किसान तेग सिंह प्रधान ने बताया कि वह पिछले 35 सालों से फूलों की खेती कर रहे हैं. उनके यहां करीब एक दर्जन से ज्यादा प्रकार के फूल हैं. अगर गुलाब की बात करें तो तेग सिंह के खेत में गुलाब की करीब चार-पांच वैरायटी हैं. जिनमें लाल गुलाब, पीला गुलाब, पिंक गुलाब व अन्य गुलाब शामिल हैं. 

आपको बता दें कि हापुड़ के फूल देश-दुनियाभर में काफी मशहूर हैं. यहां तैयार फूलों को दिल्ली के गाजीपुर की मंड़ी के साथ ही तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, मिजोरम, दिल्ली, मध्यप्रदेश के अलावा विदेशों तक में सप्लाई किया जाता है. तेग सिंह प्रधान ने बताया कि उन्हें 10 टन फूलों का ऑर्डर अयोध्या राम मंदिर से मिला है. 

अयोध्या पहुंच रहे हैं फूल 
तेग सिंह के लिए यह बहुत ही खुशी की बात है कि हापुड़ फूलों से अयोध्या का राममंदिर सजेगा और पूरे परिसर को फूलों की महक सुगंधित करेगी. तेग सिंह ने बताया कि 10 टन फूलों में 100 बॉक्स प्रिंजेथियम, 50 से 60 बॉक्स ऑर्किड, बर्ड ऑफ पैराडाइस, 20 से 25 बॉक्स एंथोरियम के हैं. उन्होंने बताया कि क्रंजेथिमम, कनेर सहित कई  प्रकार के फूलों के ट्रक हर दिन अयोध्या जा रहे हैं. 

किसान तेग सिंह ने बताया कि उनके यहां सबसे ज्यादा डिमांड लाल और पिंक गुलाब की रहती है. वहीं, ऑर्किड, एंथोरियम और बर्ड ऑफ पैराडाइस फूलों की वैरायटी ऐसी है, जो एक बार लगा दें, तो करीब 20 से 25 दिन तक चल जाते हैं. तेग सिंह के बड़े भाई श्रद्धानंद प्रधान ने बताया कि 10 टन फूलों के ऑर्डर को 17 तारीख तक अयोध्या भेजा जाएगा. इन फूलों में गुलाब, गुलदावरी, रजनीगंधा, जिप्सोफला, गेंदा और पांच-छह प्रकार के गुलाब शामिल हैं. 

(देवेन्द्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement