Advertisement

हरियाणा का रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास, फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत 7 स्टेशनों का होगा कायापलट

हरियाणा सरकार ने प्रदेश भर के 7 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प करने का फैसला किया है. सरकार की अंबाला कैंट, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत में वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने की तैयारी है.

हरियाणा का रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास
वरुण सिन्हा
  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 2:21 PM IST
  • 262 करोड़ रुपए की राशि से होगा कायाकल्प
  • वर्ल्ड क्लास बनेंगे हरियाणा के साथ

देश के रेलवे स्टेशन हाईटेक हो उसको लेकर लगातार रेलवे प्रयास कर रहा है. रेलवे की ये कोशिश है कि देश में वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन को संख्या में लगातार वृद्धि हो और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल पाए. ऐसे में सबसे पहले देश के बड़े शहरों के साथ मेट्रो सिटीज के साथ लगने वाले शहरों के स्टेशन को आधुनिक स्टेशन के तौर पर तब्दील करने की कवायद लगातार जारी है. भारतीय रेल के रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को वर्ल्‍ड क्‍लास स्टेशन बनाया जाएगा.

इसके अलावा इस परियोजना के लिए 262 करोड़ रुपए की राशि को स्वीकृत किया गया है. वहीं, गुरुग्राम में 212 करोड़ , चंडीगढ़ 436 करोड़, अंबाला कैंट, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत में वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने की तैयारी में रेलवे है. 

रेलवे अगले कुछ सालों में हरियाणा के उन शहरों के स्टेशनों को बेहतर तरीके से डेवलप करेगा. जहां पर यात्रियों को आना जाना ज्यादा संख्या में रहता है. रेलवे ने फरीदाबाद स्टेशन पर आधुनिक इंजीनियरिंग की तर्ज पर स्टेशन स्टेशन निर्माण का कार्य शुरू भी कर दिया गया. जबकि अगले कुछ दिनों हरियाणा के 7 स्टेशनों पर वर्क की प्रोसेस भी देखने लगेगा. 

क्या-क्या होगी इन स्टेशनों की खासियत  
स्टेशन पर एयरपोर्ट की तरह आगमन व प्रस्थान की अलग-अलग सुविधा होगी इसके अलावा यात्रियों को सुविधा के लिए  स्टेशन के दोनों ओर मल्टी लेवल कार पार्किंग होगी. यात्रियों को सुविधा को ध्यान में रखते हुए वेटिंग हाल तैयार किया जाएगा इसके अलावा हर स्टेशन के प्लेटफार्म पर फूड कोर्ट और अत्याधुनिक स्टॉल तैयार किए जायेंगे

ग्रीन स्टेशन में तब्दील होंगे ये स्टेशन
पर्यावरण को ध्यान में रखकर ग्रीन स्टेशन के तौर पर भी को तब्दील किया जाएगा. इसमें स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग को रिनोवेट करके स्मार्ट और ग्रीन बिल्डिंग के तौर पर बदलाव किया जायेगा. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement