Advertisement

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, गर्मी-उमस से मिली राहत लेकिन ट्रैफिक ने किया परेशान, निकलने से पहले चेक करें रूट

बारिश ने जहां लोगों को राहत दी, वहीं सुबह ऑफिस जाने वालों की मुश्किलें भी बढ़ गईं. कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव और वाहनों की धीमी रफ्तार के कारण ट्रैफिक प्रभावित हुआ.

Delhi-NCR Heavy Rain
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:41 AM IST
  • बारिश ने दिलाई गर्मी और उमस से राहत
  • आईटीओ, डीएनडी और कनॉट प्लेस पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली. कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस के बाद सुबह से आसमान में घने बादल छाए और फिर कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई. बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली.

कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा
दिल्ली के सफदरजंग, लोधी रोड, द्वारका के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक बारिश और गरज-चमक का सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा.

ऑफिस जाने वालों की मुश्किलें बढ़ीं
हालांकि बारिश ने जहां लोगों को राहत दी, वहीं सुबह ऑफिस जाने वालों की मुश्किलें भी बढ़ गईं. कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव और वाहनों की धीमी रफ्तार के कारण ट्रैफिक प्रभावित हुआ. आईटीओ, आनंद विहार, करोल बाग, कनॉट प्लेस, राजीव चौक, बॉटेनिकल गार्डन और डीएनडी फ्लाईओवर पर लंबा जाम देखने को मिला. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से घर से निकलने से पहले एडवाइजरी देखने की अपील की है.
 

दिल्ली और राजस्थान को छोड़ पूरे देश में मानसून पहुंचा
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब दिल्ली के बेहद करीब पहुंच चुका है और अगले दो दिनों में राजधानी में इसकी आधिकारिक एंट्री हो सकती है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि जुलाई में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि इस बार दिल्ली में मॉनसून की दस्तक पिछले पांच वर्षों की तुलना में सबसे देर से होगी.

2 जुलाई के लिए दिल्ली में तेज बारिश का अलर्ट
IMD ने 2 जुलाई के लिए दिल्ली में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है. उत्तर प्रदेश सभी 75 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है. बिहार में मानसून एक्टिव है. मौसम विभाग ने आज 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें

 


 

    Read more!
    Advertisement

    RECOMMENDED

    Advertisement
    Advertisement