अक्टूबर महीने के पहले दिन ही लोगों पर महंगाई की मार पड़ी है. पहले दिन ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है. त्योहारों से पहले एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है. तेल कंपनियों ने 10 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई हैं और 62.50 रुपए महंगा किया है. हालांकि 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
62.50 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर-
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी एक अक्टूबर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है. 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 62.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. इसकी वजह से तमाम राज्यों में कर्मिशिल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है.
दिल्ली में कितना महंगा हुआ सिलेंडर-
त्योहारों से पहले दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. राजधानी में 19 किलोग्राम का कर्मिशियल सिलेंडर अब 2810 रुपए में मिलेगा. जबकि पहले इस सिलेंडर की कीमत 2747.50 रुपए थी.
कोलकाता में कितने का मिलेगा सिलेंडर-
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 19 किलोग्राम के कर्मिशियल सिलेंडर की कीमत 2959 रुपए का हो गया है. जबकि इससे पहले इस सिलेंडर की कीमत 2884 रुपए थी. इसका मतलब है कि कोलकाता में प्रति सिलेंडर की कीमतों में 75 रुपए की बढ़ोतरी हुई है.
पटना में महंगा हुआ सिलेंडर-
बिहार की राजधानी पटना में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है. अब 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 3100.50 रुपए में मिलेगा. जबकि पहले इस सिलेंडर की कीमत 3029 रुपए थी.
14.2 किग्रा वाला सिलेंडर कितने का?
ऑयल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है. 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ये सिलेंडर पुरानी कीमतों पर ही मिलेंगे. 14.2 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 942 रुपए में ही मिलेगा. जबकि मुंबई 941.50 रुपए और चेन्नई में 957.50 रुपए में ही मिलेगा. कोलकाता में भी इसकी कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है. कोलकाता में 14.2 किग्रा का एलपीजी सिलेंडर 968 रुपए में मिलेगा.
ये भी पढ़ें: