दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने किया वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का उद्घाटन, जानिए राजधानी को इससे क्या फायदा होगा

दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का उद्घाटन कर दिया है. इसकी मदद से कचरे के पहाड़ को साफ किया जा सकेगा. यह करीब 2000 मीट्रिक टन कचरा संसाधित करेगा.

कचरे का पहाड़
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 4:29 PM IST
  • पीपीपी मॉडल के तहत किया गया है तैयार 
  • 25 हजार घरों में बिजली का उत्पादन कर सकता है

दिल्ली में कचरे का पहाड़ पिछले कई दशकों से राजधानी के लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बना हुआ है.  अब इसी को साफ करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का उद्घाटन किया. ये ओखला तेहखंड लैंडफिल साइट पर स्थापित किया गया है. यह प्रतिदिन 2000 मीट्रिक टन कचरा संसाधित करेगा और 25 मेगावाट बिजली का उत्पादन करेगा. यह लगभग 25 हजार घरों में बिजली का उत्पादन कर सकता है.

पीपीपी मॉडल के तहत किया गया है तैयार 

गौरतलब है कि नगर निगम ने वेस्ट टू एनर्जी प्लांट को मैसर्स तेहखंड वेस्ट टू इलेक्ट्रिसिटी टी के साथ पीपीपी मॉडल के तहत तैयार किया है. इससे कई हजार मीट्रिक टन कूड़े को निस्तारित किया जा सकेगा. बता दें, ग्रीन पार्क जोन, नजफगढ़ जोन तथा सेंट्रल जोन सहित चार जोनों से हर दिन करीब 3600 मीट्रिक टन कूड़ा ओखला लैंडफिल साइट पर आता है. अब इस प्लांट के बन जाने से करीब दो हजार मीट्रिक टन कूड़े का तेहखंड वेस्ट टू एनर्जी प्लांट पर निस्तारण हो सकेगा. इस प्लांट से 25 मेगावाट बिजली का उत्पादन भी होगा. 

आप ने लगाया बीजेपी पर आरोप

हालांकि, इसपर राजनीती शुरू हो गई है. आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर ओखला, भलस्वा और गाजीपुर जैसे लैंडफिल साइटों के रूप में खतरा पैदा करने का आरोप लगाया है. आप एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने गृह मंत्री अमित शाह को दिल्ली के लैंडफिल स्थलों को देखने का निमंत्रण दिया है. आम आदमी पार्टी ने गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह जो वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के उद्घाटन की बात है, चुनाव के वक्त यह सिर्फ चुनावी पासा है.

आप ने आगे कहा, "ऐसे बहुत सारे उद्घाटन होते हैं तो उगाही का एक नया जरिया खुल जाता है. अगर वह वाकई चाहते हैं कि इसका समाधान हो तो वह यहां आएं और हमारे साथ बैठकर संवाद करें. हम उन्हें बताएंगे कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कैसे किया जाता है. भाजपा शासित एमसीडी के कारण आज दिल्ली की पहचान यह तीन कूड़े के पहाड़ बन गए हैं. यहां खड़ा होना, सांस लेना मुश्किल है."
 
 
(इनपुट - पंकज जैन/ अमित भरद्वाज )
 


 
 

 

Read more!

RECOMMENDED