देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता नजर आ रहा है. एक तरफ तापमान लगातार बढ़ रहा है और कई जगहों पर इस साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है, वहीं दूसरी तरफ कुछ इलाकों में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश और बर्फबारी की संभावना भी जताई है.
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल सकते हैं. कहीं तेज गर्मी और हीट वेव की स्थिति बन सकती है, तो कहीं बादल, बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा.
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 16 मार्च तक कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 10 से 12 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है.
इसके साथ ही कुछ स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है. वहीं जम्मू-कश्मीर में 10 और 11 मार्च को कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी आशंका जताई गई है, जिससे मौसम अचानक ठंडा हो सकता है.
कई इलाकों में बढ़ा तापमान, हीट वेव की आशंका
मौसम विभाग ने बताया है कि देश के कई मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है. कुछ जगहों पर इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है. तापमान में इस बढ़ोतरी के कारण कुछ क्षेत्रों में हीट वेव जैसी स्थिति बनने की संभावना भी जताई गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि बदलते मौसम के कारण लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है.
इन जगहों पर सबसे गर्म दिन
लोगों के लिए जारी की गई जरूरी सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वह तेज धूप में बाहर जाने से बचें. खासकर दोपहर के समय बाहर निकलने से परहेज करना बेहतर होगा.
इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और हल्के, ढीले तथा हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें. इससे शरीर को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.
निर्माण कार्य, परिवहन और कृषि क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को भी सलाह दी गई है कि अत्यधिक गर्मी के समय भारी शारीरिक कार्य कम करें और बीच-बीच में छायादार या ठंडी जगह पर आराम करते रहें.
गर्मी से जुड़ी बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तापमान बढ़ने के साथ-साथ गर्मी से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. इनमें हीट एग्जॉशन यानी अत्यधिक गर्मी से थकावट और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं शामिल हैं.
यह खतरा खास तौर पर बुजुर्गों, बच्चों, खुले में काम करने वाले श्रमिकों और पहले से किसी लंबे समय से पीड़ित बीमार लोगों के लिए ज्यादा हो सकता है.
ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को सतर्क रहने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दे रहे हैं, ताकि मौसम के इस बदलते रूप का असर स्वास्थ्य पर कम से कम पड़े.
ये भी पढ़ें