LPG डिलीवरी स्कैम से कैसे बचें? तेल कंपनियों ने जारी की चेतावनी

एलपीजी डिलीवरी स्कैम से बचने के लिए सरकारी तेल कंपनियों ने चेतावनी जारी की है. अगर कस्टमर सावधानी बरतते हैं तो ओटीपी और डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) के जरिए होने वाले फ्रॉड से बच सकते हैं.

LPG Delivery Scam Alert
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:53 PM IST

मिडिल ईस्ट संकट का असर एलपीजी गैस पर पड़ रहा है. इसका फायदा स्कैमर्स भी उठाने लगे हैं. इससे बचने के लिए सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी के दौरान स्कैम से बचने के लिए चेतावनी अलर्ट जारी किया है. कंपनियों ने चेतावनी दी है कि जालसाज गैस डिलीवर रकने वाले वेंडर बनकर ओटीपी के जरिए फ्रॉड कर रहे हैं. अगर आपने इसपर ध्यान नहीं दिया तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. जालसाज डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) के जरिए फ्रॉड कर रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं कि DAC के फ्रॉड से कैसे बच सकते हैं?

कैसे करें नकली DAC की पहचान?
एलपीजी डिलीवरी मैसेज की पहचान को लेकर एचपीसीएल ने चेतावनी जारी की है. कंपनी का कहना है कि स्कैमर्स एलपीजी डिलीवरी के नाम पर फर्जी मैसेज भेज सकते हैं. लेकिन आप असली एचपी गैस मैसेज की पहचान करके खुद को सेफ कर सकते हैं. कंपनी ने बताया कि अगर डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड का मैसेज VM-HPGASc-S से आया है. उसमें सिर्फ 4 अंक का ओटीपी हो. इसके साथ ही ओटीपी सिर्फ सिलेंडर डिलीवरी के समय ही यूज किया जाए.

कंपनी ने बताया कि एचपी गैस के कर्मचारी कभी भी फोन कॉल या व्हाट्सअप या किसी संदिग्ध लिं केक जरिए ओटीपी नहीं मांगते हैं.

इंडियन ऑयल की चेतावनी-
इंडियन ऑयल कंपनी ने भी कस्टमर को चेतावनी जारी की है. कंपनी ने कहा कि 6 अंकों को DAC सिर्फ इंडेन डिलीवरी कर्मचारियों के घर पर पहुंचने के बाद ही शेयर करें. इसी तरह से बीपीसीएल ने भी कहा कि सिर्फ डिलीवरी के समय ही ओटीपी शेयर करें और सेफ रहें.

कहां से बुक करें सिलेंडर?
कंपनियों का कहना है कि सिर्फ आधिकारिक ऐप से ही सिलेंडर बुक करें और किसी के झांसे में न आएं. इंडियन ऑयल वन, एचपीपे या हेलो बीपीसीएल से ही सिलेंडर बुक करें और सेफ रहें. इसके अलावा सत्यापित वेबसाइटों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर किसी कस्टमर को व्हाट्सअप के जरिए व्यक्तिगत मोबाइल से मैसेज आता है तो सावधान हो जाए, आपके साथ फ्रॉड हो सकता है.

अगर गलत हो जाए तो ये काम करें-
अगर किसी कस्टमर से ओटीपी या कोई दूसरी जानकारी गलती से शेयर हो गई है या आर्थिक धोखाधड़ी हो गई है तो फौरन इसकी शिकायत करें. कस्टमर नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर सकते हैं और खुद के साथ हुए फ्रॉड की शिकायत कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED