Advertisement

IMD monsoon: दिल्ली में कभी भी हो सकती है मानसून की एंट्री, येलो अलर्ट जारी, मंगलवार से जमकर बरसेंगे बदरा

इस बार मानसून की एंट्री देश की राजधानी में कुछ दिन पहले होने वाली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली सहित हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और चंडीगढ़ में येलो अलर्ट जारी कर दिया है.

Delhi Rain
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 23 जून 2025,
  • अपडेटेड 5:37 PM IST
  • दिल्ली में बारिश का आंकड़ा सामान्य से ज्यादा
  • दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी

इस बार मानसून की एंट्री देश की राजधानी में कुछ दिन पहले होने वाली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली सहित हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और चंडीगढ़ में येलो अलर्ट जारी कर दिया है. मंगलवार यानी 24 जून को राजधानी में पहले हल्के से मध्यम बारिश और आंधी-तड़तोड़ की संभावना जताई गई है. दिल्ली के कुछ इलाकों में सोमवार दोपहर भी हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया.

इस बार मानसून के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है और आईएमडी ने जानकारी दी कि यह लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों को पहले ही कवर कर चुका है. साथ ही पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों तक भी पहुंच चुका है. आने वाले दो दिनों में यह पूरे उत्तर-पश्चिम भारत, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में फैल सकता है.

दिल्ली में बारिश का आंकड़ा सामान्य से ज्यादा
आईएमडी के मुताबिक, इस जून में अब तक दिल्ली में तीन बार ऐसी बारिश दर्ज की गई है जो 2.4 मिमी से अधिक रही. जहां जून महीने में सामान्य औसत वर्षा 43.3 मिमी मानी जाती है, वहीं इस बार राजधानी में अब तक 89 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से लगभग दोगुनी है.

पिछले साल जून में दिल्ली में 243.4 मिमी बारिश हुई थी, जबकि उस महीने की सामान्य बारिश 74.1 मिमी थी. 28 जून, 2024 को जब मानसून आया, उस दिन अकेले सफदरजंग वेधशाला में 228.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी. इससे राजधानी के कई इलाकों में जलभराव हो गया था और दिन के शुरुआती घंटों में तेज आंधी और भारी बारिश देखने को मिली थी.

दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी
आईएमडी ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि लोगों को मौसम के बदलाव के लिए सतर्क रहना चाहिए. आने वाले कुछ दिनों में राजधानी में आमतौर पर बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है.

मध्य और पश्चिम भारत में भी भारी बारिश की चेतावनी
आईएमडी ने 26 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण और गोवा के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. खासतौर पर मध्य प्रदेश में 23 और 24 जून को अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement