Aaj Ka Mausam 11 July 2026: गरजेंगे बादल, चमकेगी बिजली और 20 राज्यों में आज होगी बारिश, जानें दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?

IMD Weather Update 11 July: मॉनसून पूरे राज्यों में अपनी रफ्तार पकड़ चुका है. मौसम विभाग ने 11 जुलाई के लिए दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तारखंड, झारखंड, हरियाणा, पंजाब सहित 20 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है. यहां आप जान सकते हैं शनिवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा?

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:07 AM IST

Monsoon Update: पूरे देश में मॉनसून अपना अलग ही रूप दिखा रहा है. कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है तो कहीं सिर्फ बूंदाबांदी होकर बारिश थम जा रही है. बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 जुलाई के लिए दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तारखंड, झारखंड, हरियाणा, पंजाब, केरल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल सहित 20 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है. आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है.

11 जुलाई को इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग ने 11 जुलाई दिन शनिवार को 20 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. शनिवार को जिन राज्यों में बारिश होने की संभावना है, उनमें यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और शामिल हैं. 

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम 
दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना बना हुआ है. शुक्रवार को आसमान में बादल आते-जाते रहे लेकिन एक-दो जगहों पर बूंदाबांदी के अलावा झमाझम बारिश नहीं हुई. मौसम विभाग ने 11 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम तापमान 29°C रहने का अनुमान है.

यूपी में बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के मध्य भागों में बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण दक्षिण-पश्चिम मॉनसून और अधिक सक्रिय हो गया है. 11 जुलाई को यूपी के कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट है. जिन जिलों में शनिवार को बारिश होने की संभावना है, उनमें कानपुर, मेरठ, आगरा, मथुरा, देवरिया, कुशीनगर, अलीगढ़, बहराइच, बलरामपुर, बस्ती, बाराबंकी, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, मिर्जापुर, सुल्तानपुर, हरदोई और रायबरेली शामिल हैं. लखनऊ का शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. 

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी
बिहार में इन दिनों मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. मौसम विभाग ने 11 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. शनिवार को जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें पटना, गया, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, औरंगाबाद, नालंदा, लखीसराय, रोहतास, अरवल, नवादा, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सिवान, वैशाली, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज और खगड़िया शामिल हैं. इन राज्यों में बारिश के साथ 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है.

मध्य प्रदेश में आंधी-पानी की चेतावनी 
मौसम विभाग ने 11 जुलाई को मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. शनिवार को जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें होशंगाबाद, दमोह, मांडला, नरसिंहपुर, हर्दा, इंदौर, रायसेन, सीधी, शहडोल, उमरिया, ग्वालियर, भिंड और धार शामिल हैं. 

राजस्थान में उमस भरी गर्मी 
मौसम विभाग ने शनिवार को राजस्थान में बारिश की कोई चेतावनी नहीं जारी की है. 11 जुलाई 2026 को अजमेर, कोटा, करौली, जोधपुर, बूंदी, जोधपुर, फालौदी, सवाई माधोपुर, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बारां और जैसलमेर में उमस बढ़ सकती है.

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में शनिवार को झमाझम बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड के हरिद्वार, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी और सोलन में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. जम्मू-कश्मीर में भी आंधी और बारिश की संभावना है.


 

Read more!

RECOMMENDED