Today Weather Update: देश में मॉनसून अभी थमने वाला नहीं है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 8 अगस्त 2026 के लिए नया मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए देश के 26 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान आंधी-तूफान चलने की भी संभावना है.
कई जगहों पर 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. कई जगहों पर वज्रपात और बिजली कहर बरपा सकती है. बारिश के चलते पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की भी चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में एक साथ सक्रिय कई मौसम प्रणालियों के कारण इस समय भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक गंगा के मैदानी इलाकों पर सक्रिय मॉनसूनी प्रवाह के कारण अगले चार से पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है.
इन राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग ने 8 अगस्त 2026 को देश के 26 राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है. जिन राज्यों में शनिवार को आंधी-पानी की संभावना है, उनमें दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं.
दिल्ली-एनसीआर में क्या आज भी होगी बारिश
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश हुई. इससे मौसम सुहावना हो गया. हालांकि तेज बारिश के कारण कई जगहों पर सड़कों पर जलजमाव से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई. मौसम विभाग ने 8 अगस्त को भी दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और आंधी की चेतानी दी है. दिनभर बादल छाए रहेंगे. बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. आईएमडी का कहना है कि शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. पिछले कुछ दिनों से कई जिलों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 8 अगस्त को यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने लोगों को जलभराव, बिजली गिरने और तेज बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है. मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, फतेहपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, रायबरेली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, औरैया, जालौन, आगरा, मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, झांसी, चंदौली और हमीरपुर में भारी बारिश और आंधी की संभावना है. बारिश के दौरान कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
बिहार में आंधी-पानी की चेतावनी
मौसम विभाग ने 8 अगस्त 2026 को बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. शनिवार को जिन जिलों में आंधी-पानी की संभावना है, उनमें पटना, मुजफ्फरपुर, गया, कैमूर, बक्सर, आरा, रोहतास, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, नवादा, बांका, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, सिवान, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, बेगूसराय, मेधुपार, भागलपुर, अररिया, किशनगंज, सहरसा और सुपौल शामिल हैं. पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
झारखंड में आज और कल झमाझम होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 8 और 9 अगस्त को झारखंड के कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है. जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें रांची, बोकारो, जमशेदपुर, रामगढ़, हजारीबाग, पलामू, खूंटी और दुमका शामिल हैं. बारिश के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.