Advertisement

Monsoon In India: कहीं मानसून की दस्तक से लोगों के चेहरे खिले, तो कहीं भारी बारिश ने बिगाड़ा खेल... जानिए देश में मौसम का हाल

दिल्ली में मानसून ने दी दस्तक. आज के लिए भी मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट. तो वहीं, हिमाचल और उत्तराखंड में बादल फटने से मची भारी तबाही, लोगों के सामने खड़ी हुईं मुश्किलें.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2025,
  • अपडेटेड 7:05 AM IST
  • दिल्ली में मानसून ने दी दस्तक
  • बादल फटने से मची तबाही
  • आज के लिए भी जारी बारिश का अलर्ट

आखिरकार दिल्लीवालों को गर्मी से राहत मिल ही गई. जिस मानसून का वह इंतजार कर रहे थे, उसने दिल्ली में रविवार 29 जून को दस्तक दी. जिसके बाद अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई और देश की तपती राजधानी ठंडी हुई.

वहीं अगर देश के अन्य राज्यों की बात करें तो कई राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है. इस बार के पैटर्न को देखें को दिल्ली समेत अन्य राज्यों में मानसून की एंट्री सामान्य तिथि से थोड़ा पहले ही हो गई. बारिश को लेकर आज भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है.

दिल्ली में कहां बरसे बदरा
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली के कई इलाके, जिसमें वसंत कुंज, हौज खास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली आदि शामिल हैं, वहां बारिश देखने को मिली. बारिश के साथ ही तेज़ हवाएं भी अपने चरम पर थी. इस दौरान न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया.

आज कैसा रहेगा राजधानी का मौसम
दिल्ली में आज भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. इस बारिश का साथ तेज़ हवाएं दे सकती हैं.  इसी के साथ बिजली की गरज भी देखने को मिल सकती है. दिल्ली का तापमान आज अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री तक रह सकता है. दिल्ली में आज भी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली में इस पूरे हफ्ते बारिश होने की संभावना जताई गई है.

उत्तराखंड हुआ बारिश के बेहाल
उत्तराखंड के कई इलाको में भारी बारिश हो रही है. जिसके चलते भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है. यहां बादल फटने के कारण तबाही मची है. बाढ़ जैसे हालातों के चलते सड़कों पर पानी भी जमा हो गया है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड को भी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया हुआ है.

क्या है हिमाचल का हाल?
हिमाचल में जहां लोग टूरिस्ट के तौर पर मनोरंजन के लिए जाते थे, वहां भी बारिश ने कहर मचा रखा है. यहां भी बादल फटे के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है. भारी बारिश होने के कारण यहां की कई सड़कों को बंद कर दिया है. आज के लिए हिमाचल के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement