वडोदरा के वाघोडिया के गुताल गांव में एक खेत की झोपड़ी से 26 अगस्त को मिली महिला की जली हुई लाश का मामला सुलझ गया है. दरअसल अवैध प्रेम संबंध में हुए झगड़े के कारण प्रेमी ने ही प्रेमिका की हत्या कर दी. खेत की झोपड़ी में मिलने के बाद प्रेमी ने आपा खो दिया और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और जांच में पता चला कि वह पहले भी करीब 12 अपराधों में शामिल रहा है.
वाघोडिया तालुका के गुताल गांव के पास खेत की एक झोपड़ी में धान के पुआल के बीच एक महिला की जली हुई लाश मिली थी. घटनास्थल से पर्स, चश्मा और चप्पल भी बरामद हुए थे. पर्स में मिले आईडी प्रूफ की जांच से पता चला कि लाश सावली तालुका की रहने वाली लक्ष्मीबेन रोहित की थी. मृतका 25 अगस्त को नौकरी की तलाश में निकली थी और जब वह वापस नहीं लौटी, तो उसके बेटे ने भादरवा पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
एसपी सुशील अग्रवालने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें लक्ष्मीबेन एक बाइक पर एक पुरुष के पीछे बैठी हुई दिखाई दीं. पहचान करने पर पता चला कि वह व्यक्ति विष्णु मकवाना था. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि लक्ष्मी और विष्णु मंजूसर एक कंपनी में साथ काम करते थे और पिछले डेढ़ महीने से उनके बीच अवैध प्रेम संबंध था. दोनों शादीशुदा थे और दोनों अपने अपने परिवारों के साथ रहते थे.
25 अगस्त को विष्णु लक्ष्मी को बाइक पर बिठाकर गुताल गांव के पास खेत की एक सुनसान झोपड़ी में ले गया था. वहां दोनों के बीच तीखी बहस हुई, उस दौरान प्रेमिका लक्ष्मी के फोन पर किसी दूसरे व्यक्ति का वीडियो कोल आया और उन्होंने उस पर बात की. जिसके बाद विष्णु ने गुस्से में आकर लक्ष्मी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया और उसकी हत्या कर दी.
हत्या के बाद शव को एक कमरे में घास के ढेर के नीचे छिपा दिया गया था और पकड़े जाने के डर से अगले दिन उस शव में आग लगा दी गई थी. आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए चोरी की गई बाइक और मोबाइल का इस्तेमाल किया था. इसलिए उसे भरोसा था कि पुलिस उसे नहीं पकड पाऐगी. जिसकी वजह से वह हत्या के बाद अपने घर पर ही था. पुलिसने आरोपी को अपने घर से ही गिरफ्तार किया. उसके उपर वाहन चोरी के 12 केस दर्ज है.