Advertisement

15 अगस्त को लाल किले के प्रोग्राम में होना चाहते हैं शामिल तो इन बातों का जरूरी रखें ध्यान

15 अगस्त को लाल किले पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा. आपके पास वैध पहचान पत्र होना जरूरी है. अगर आपके पास पहचान पत्र नहीं है तो आपको कार्यक्रम में एंट्री नहीं मिलेगी.

Red Fort
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:16 PM IST

79वां स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरशोर से चल रही है. इस मौके पर स्कूल-कॉलेजों, सरकारी ऑफिसों और प्राइवेट संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं. इस दौरान दिल्ली के लाल कले पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं और राष्ट्र को संबोधित करते हैं.

लाल किले के कार्यक्रम में जाने के लिए रखना होगा इन बातों का ध्यान-
अगर आप भी 15 अगस्त को लाल किले पर जाकर इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनना चाहते हैं तो इसके लिए पहले से तैयारी कर लेनी चाहिए. इससे आपको किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी. चलिए आपको बताते हैं कि 15 अगस्त को लाल किले पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

साथ में पहचान पत्र रखना जरूरी-
अगर आप 15 अगस्त को लाल किले पर आयोजित कार्यक्रम में जाना चाहते हैं तो आपके पास अपना पहचान पत्र होना जरूरी है. पहचान पत्र के तौर पर आप आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट रख सकते हैं. अगर आपके पास कोई वैध पहचान पत्र नहीं है तो आपको लाल किले के कार्यक्रम में एंट्री नहीं मिलेगी. जांच के दौरान पहचान पत्र दिखाना जरूरी है.

कैमरा नहीं ले जाना है-
अगर आप लाल किले के कार्यक्रम को जाकर देखना चाहते हैं तो आपको बिना किसी कैमरे के जाना होगा. सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम में कैमरा ले जाने की इजाजत नहीं होती है. अगर आपके कैमरा होगा तो आपको कार्यक्रम में एंट्री नहीं मिलेगी और आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

नुकीली चीजें नहीं ले जा सकते-
लाल किले के कार्यक्रम में नुकीली चीजें ले जाने की मनाही होती है. इसके साथ ही माचिस, नेल कटर जैसी चीजें भी नहीं ले जा सकते हैं. अगर आप अपने साथ इन चीजों को ले जाएंगे तो आपको कार्यक्रम में एंट्री नहीं मिलेगी.

लाल किले पर आयोजित कार्यक्रम में जाने के लिए आप अपनी गाड़ी मेट्रो के पास और लाल किले के परिसर में पार्किंग में पार्क कर सकते हैं. लेकिन इस दिन इन पार्किंग्स में काफी भीड़ होती है. अगर जाम से बचना चाहते हैं तो अपनी गाड़ी जामा मस्जिद और दिल्ली गेट के पार्किंग में खड़ी करें. इसके साथ ही ट्रैफिक और रूट डायवर्जन की भी जानकारी रखना जरूरी है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement