Advertisement

Indian Fighter Jets: पाकिस्तान ने भारत के कितने फाइटर जेट्स मार गिराए? चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने बताया सच

पाकिस्तान ने दावा किया था कि तनाव के बीच सेना ने भारत के 6 फाइटर जेट्स गिराए थे. पाकिस्तान ने राफेल जेट्स को भी गिराने का दावा किया था. इस पर अब चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि हमने गलती को जल्दी समझा और सुधार किया.

CDS General Anil Chauhan (Photo Credit: Getty)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2025,
  • अपडेटेड 2:49 PM IST
  • पाकिस्तान का दावा- गिराए 6 लड़ाकू विमान
  • CDS ने पाक के दावे पर दिया जवाब
  • भारत पाकिस्तान से काफी आगे निकला

बीते महीने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव हुआ था. इस सैन्य टकराव में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंचाया था. सैन्य टकराव में भारत को भी नुकसान हुआ था. अब इस पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान ने बात की है. अनिल चौहान सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग प्रोग्राम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था. इस ऑपरेशन के तहत भारत ने पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. इस ऑपरेशन में कई सारे आतंकवादी भी मारे गए थे. भारत के इस एक्शन के बाद पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया.

भारत-पाकिस्तान के बीच तीन दिन तक सैन्य टकराव चला. आखिर में पाकिस्तान ने सीजफायर की पहल की. भारत के डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान को तगड़ा नुकसान पहुंचाया. पाकिस्तान के कई एयरबेस को नुकसान पहुंचा. इस सैन्य टकराव में भारत को भी थोड़ा नुकसान हुआ. कहा जा रहा है कि पाकिस्तान ने भारत के कई फाइटर जेट गिराए थे. इसको लेकर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान ने बात की है.

भारत के कितने फाइटर जेट्स गिरे?
भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य टकराव पर शनिवार सीडीएस अनिल चौहान ने सिंगापुर में बात की. अनिल चौहान ने सिंगापुर में ब्लूमर्ग टीवी को इंटरव्यू दिया. सीडीएस अनिल चौहान ने कहा, असली मुद्दा ये नहीं है कि जेट्स कितने गिरे, बल्कि वे क्यों करे और हमने उनसे क्या सीखा. संख्या मायने नहीं रखती.

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान ने कहा कि हमने अपने गलती को जल्दी समझा और उसमें सुधार किया. जब दो दिन बाद दोबारा हमला किया तो हमारे फाइटर जेट्स दुश्मन के ठिकानों को लंबी दूरी से टारगेट कर वापस लौटे. 

पाकिस्तान ने गिराए 6 जेट्स?
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने दावा किया था कि पाकिस्तान सेना ने भारत के चार राफेल समेत 6 लड़ाकू विमानों को मार गिराया. इंटरव्यू में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने पाकिस्तान के इस दावे को गलत बताया. सीडीएस अनिल चौहान ने पाकिस्तान के इस दावे को लेकर कहा, ये बिल्कुल गलत है.

पाकिस्तान ने भारत के कितने फाइटर जेट्स गिराए. इंटरव्यू के दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान ने कोई संख्या नहीं बताई. बीते महीने सीजफायर के बाद तीनों सेनाओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस 11 मई को हुई थी. इस ब्रीफिंग में एयर मार्शल ए.के. भारती से भी ऐसा ही सवाल किया गया था.

एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा था कि हम युद्ध की हालात में हैं. नुकसान जंग का एक हिस्सा है. हमारे सभी पायलट सुरक्षित वापस लौट आए हैं. भारत की ओर से गिराए गए जेट की संख्या पर भारती ने कहा था कि आपको यह सवाल पूछना चाहिए कि क्या हमने आतंकवादी शिविरों को नष्ट करने का अपना उद्देश्य हासिल किया? इसका उत्तर हां है. एयर मार्शल भारती ने नुकसान की संख्या बताने से इंकार कर दिया था.

भारत पाकिस्तान से आगे
सीडीएस अनिल चौहान ने शांगरी-ला डायलॉग प्रोग्राम में पाकिस्तान के साथ रिश्ते को लेकर बातचीत की. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने कहा, पाकिस्तान के साथ कूटनीति संबंध रखने का दौर खत्म हो चुका है. ताली बजाने के लिए दोनों हाथ चाहिए होते हैं. अगर बदले में सिर्फ दुश्मनी मिले तो दूरी बनाए रखना एक समझदारी भरा फैसला है.

सीडीएस अनिल चौहान ने बताया कि भारत पाकिस्तान से काफी आगे निकल गया है. जनरल चौहान ने याद दिलाते हुए कहा कि आजादी के समय पाकिस्तान जीडीपी, प्रति व्यक्ति आय समेत कई मामलों में भारत से आगे था लेकिन अब हालात बदल गए हैं. उन्होंने कहा, भारत अब पाकिस्तान से हर मोर्चे पर आगे है. ये सोची-समझी रणनीति का नतीजा है.  

अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 मई से 10 मई के बीच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी कैंप को तबाह किया. इस दौरान इंडियन एयर फोर्स ने पाकिस्तान के 13 एयरबेस को भी नुकसान पहुंचाया. भारत-पाकिस्तान के सैन्य तनाव में फाइटर जेट्स, ड्रोन्स, मिसाइलें और लॉन्ग रेंज वीपेन और तोपों का भी इ्स्तेमाल किया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement