Advertisement

UNESCO के कार्यकारी बोर्ड में एकबार फिर शामिल हुआ भारत, जानिए कितने वोटों से हुआ निर्वाचित...

आज यूनेस्को (UNESCO) के 193 सदस्य देश हैं और 11 सहयोगी सदस्य हैं. वहीं कार्यकारी बोर्ड में 58 सदस्य होते हैं, जिनमें से प्रत्येक का कार्यकाल चार साल का होता है. चूंकि यूनेस्को शिक्षा, प्राकृतिक विज्ञान, सामाजिक एवं मानव विज्ञान, संस्कृति एवं सूचना व संचार के जरिए अपनी गतिविधियां चलाता है, तो ये सभी देश संगठन के द्वारा अलग-अलग काम के लिए चलाये जा रहे प्रोग्राम की जांच करते हैं.

Photo: UNESCO
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 2:16 PM IST
  • 2021-25 के कार्यकाल के लिए 164 वोट से भारत को चुना गया है
  • कार्यकारी बोर्ड में होते हैं 58 सदस्य
  • केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दी बधाई

भारत को संयुक्त राष्ट्र (UN) के सांस्कृतिक और शिक्षा संगठन के कार्यकारी बोर्ड (Executive Board) के लिए फिर से चुन लिया गया है. साल 2021 से 2025 के कार्यकाल के लिए 164 वोट से भारत को चुना गया है. बता दें, भारत को एशियाई और पैसिफिक स्टेट्स (Pacific States) के ग्रुप IV के लिए चुना गया जिसमें जापान, फिलीपींस, वियतनाम, कुक आइलैंड्स और चीन भी शामिल हैं.

इसकी जानकारी यूनेस्को (UNESCO) ने ट्वीट के जरिये दी. पेरिस स्थित भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल ने ट्वीट किया, "भारत को यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में 2021-25 की अवधि के लिए 164 वोट के साथ फिर से चुना गया है."

क्या है यूनेस्को का काम?

आपको बता दें, संयुक्त राष्ट्र के सांस्कृतिक और शैक्षिक संगठन का कार्यकारी बोर्ड यूएन  एजेंसी के तीन संवैधानिक अंगों में से एक है. यूनेस्को यानि संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) का काम दुनिया में कला, शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति में सभी के सहयोग से विश्व शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास करना है. आज कई देश इसमें शामिल हैं और इसीलिए यह एक विशाल संगठन के रूप में उभरा है.

मीनाक्षी लेखी ने कहा- शुक्रिया

भारत के री-इलेक्शन में चुने जाने के बाद,  केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने उन सभी सदस्य देशों को धन्यवाद दिया जिन्होंने समर्थन किया था. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत ने यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में जगह बनाई है. हमारी उम्मीदवारी का समर्थन करने वाले सभी सदस्य देशों को हार्दिक बधाई और धन्यवाद.”

कार्यकारी बोर्ड में होते हैं 58 सदस्य 

आपको बता दें, आज यूनेस्को के 193 सदस्य देश हैं और 11 सहयोगी सदस्य हैं. वहीं कार्यकारी बोर्ड में 58 सदस्य होते हैं, जिनमें से प्रत्येक का कार्यकाल चार साल का होता है. चूंकि यूनेस्को शिक्षा, प्राकृतिक विज्ञान, सामाजिक एवं मानव विज्ञान, संस्कृति एवं सूचना व संचार के जरिए अपनी गतिविधियां चलाता है, तो ये सभी देश संगठन के द्वारा अलग-अलग काम के लिए चलाये जा रहे प्रोग्राम की जांच करते हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement