19 May 2026 Weather Update: दिल्ली, यूपी और राजस्थान समेत इन राज्यों में 3 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, IMD ने दी हफ्तेभर भीषण गर्मी की चेतावनी

फिलहाल भारत के उत्तरी राज्यों में गर्मी से राहत मितली दिखाई नहीं दे रही है. वहीं दक्षिण में मानसून ने डेरा डाल दिया है.

heat wave
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:06 AM IST

देशभर के मौसम में अगले कुछ दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. कहीं तेज बारिश लोगों को राहत देगी तो कुछ राज्यों में गर्मी और लू की मार बढ़ने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है. मौसम विभाग के अनुसार आज देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश, तो कहीं गर्म हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तरी राज्यों में बढ़ेगी गर्मी
राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात समेत उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में आज और आने वाले हफ्ते में तेज गर्मी परेशान कर सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 19 से 24 मई के बीच अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

लू के थपेड़े से लोग हो सकते हैं परेशन
राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज और इस पूरे सप्ताह उष्ण लहर यानी हीटवेव गर्मी का आसर और बढ़ा सकती है. मौसम विभाग ने आपनी चेतावनी में खास कर दोपहर के समय अलर्ट रहने को कहा है. सुबह 11 बजे से लोकर 5 बजे तक घर से निकलने वालों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है.

वहीं इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना
अगले 2 से 3 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज बारिश होने के आसार हैं. वहीं पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी लगातार बारिश देखने को मिल सकती है. इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, माहे, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में अगले 3 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और जरूरत न पड़ने पर घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है.

मौसम विभाग की चेतावनी
लंबे समय तक धूप में रहने या भारी काम करने वाले लोगों में गर्मी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में खूब पानी पीते रहें, हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें और सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढककर रखें. छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें

 

Read more!

RECOMMENDED