पैगंबर मोहम्मद मामले पर पाक PM शहबाज शरीफ ने किया ट्वीट, भारत सरकार बोली- दूसरे देश पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकार को लेकर ट्वीट किया है. इसको लेकर भारत सरकार ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान खुद अल्पसंख्यक अधिकारों का उल्लंघन करता रहता है.

Ministry Of External Affairs Spokesperson Arindam Bagchi
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 जून 2022,
  • अपडेटेड 7:24 PM IST
  • पाक PM शहबाज ने पैगंबर मोहम्मद मामले को लेकर किया ट्वीट
  • भारत बोला पाकिस्तान अल्पसंख्यकों के साथ बेरूखी से आता है पेश

भाजपा से निलंबित नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद देश में कई जगह माहौल खराब हो गया था. इसको लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत में अल्पसंख्यक अधिकारों को लेकर ट्वीट किया. हालांकि भारत सरकार ने भी इस ट्वीट का करारा जवाब दिया. भारत ने ट्वीट कर लिखा "पाकिस्तान खुद अल्पसंख्यक अधिकारों का उल्लंघन करता रहा है".

इसके साथ ही विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हमने पाकिस्तान के जवानों को नोट किया है. खुद जो अपने देश में अल्पसंख्यकों के साथ बेरुखी से पेश आते है. उन्हें दूसरे देश में अल्पसंख्यकों का साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है, उसपर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है. दुनिया इसकी गवाह है कि पाकिस्तान में हिंदुओं, सिखों, ईसाइयों और अहमदियाओं सहित अल्पसंख्यकों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है. 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्वीट किया था कि मैं हमारे प्यारे पैगंबर मोहम्मद के बारे में भारत के भाजपा नेता को आहत करने वाली टिप्पणियों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग अल्पसंख्यकों के प्रति असहिष्णुता को चिंता का विषय बताया है. 

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थल पर बड़ा हमला
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के इस ट्वीट का जवाब देते हुए अरिंदम बागची ने कहा कि वहां पर ईसाई युवाओं और पुजारियों के ऊपर हमले बढ़ें है. इसके साथ ही पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों पर हमलों में बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत सरकार सभी धर्मों को सर्वोच्च सम्मान देती है. साथ ही कहा कि यह पाकिस्तान के विपरीत है. वहां पर कट्टरपंथियों की प्रशंसा की जाती है. साथ ही उनका वहां पर सम्मान भी किया जाता है. 

कतर और कुवैत को भारत ने दिया ये जवाब 
नुपुर शर्मा के बयान को लेकर इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के महासचिव ने हालिया बयान में कहा कि भारत में अल्पसंख्यकों के साथ हरासमेंट होने जैसा बयान दिया था, जिसे भारत ने दृढ़ता से खारिज कर दिया है. इसके साथ ही भारत सरकार की तरफ से कतर और कुवैत को अवगत कराया गया कि अल्पसंख्यकों के खिलाफ ट्विटर पर विवादास्पद टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. 

इस बयान के चलते बढ़ा मामला
बीजेपी ने रविवार को अपनी प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है. इनके साथ ही अल्पसंख्यकों के खिलाफ कथित भड़काऊ टिप्पणी करने के बाद दिल्ली मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को भी बीजेपी ने निष्कासित कर दिया है. दरअसल नूपुर शर्मा ने एक प्रोग्राम के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी. जिसके बाद कानपुर में हिंसा भड़क गई थी. 

 

Read more!

RECOMMENDED