Indian Railway: भारतीय रेलवे चला रही NEET 2026 स्पेशल ट्रेन, स्टूडेंट्स को मिलेगी फुल सुविधा.. जानें ट्रेन का शेड्यूल

भारतीय रेलवे अक्सर त्योहारों और समर के मौसम में लोगों की सुविधा के लिए खास ट्रेन चलाते हैं. इसी कड़ी में इंडियन रेलवे 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट एग्जाम की परीक्षा में छात्रों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है.

Indian railway
उदय गुप्ता
  • चंदौली,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:59 PM IST

भारतीय रेलवे एक तरफ जहां त्योहारों और गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों मे होने वाली भीड़ को देखते हुए पूजा स्पेशल और समर स्पेशल ट्रेनों को चलाती है. वही दूसरी तरफ देश में आयोजित होने वाली जरूरी परीक्षाओं के दौरान भी छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए भी खास स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाता है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो. 

नीट 2026 में मिलेगी ट्रेन सुविधा

नीट (NEET) परीक्षा 2026 के परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल प्रशासन द्वारा परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का फैसला किया गया है. ताकि छात्र-छात्राओं को अपने डेस्टिनेशन तक आने-जाने में सुविधा मिल सके. 

इसी संबंध में जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि नीट परीक्षा के मद्देनजर दिनांक 21.06.2026 को गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर के मध्य 02 जोड़ी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. ताकि परीक्षार्थियों को आने-जाने में सुविधा मिल सके. उन्होंने आगे बताया कि इन गाड़ियों में सामान्य द्वितीय श्रेणी/जी.एस.सी.एन. के 10 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे. सभी कोच अनारक्षित कैटेगरी के होंगे.

परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की डिटेल

05007 गोरखपुर-लखनऊ जं.अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन, दिनांक 21 जून 2026 को गोरखपुर से 04:05 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 04:56 बजे, बस्ती से 05:22 बजे, बभनान से 05:52 बजे, मनकापुर से 06:22 बजे, गोण्डा से 06:55 बजे, करनैलगंज से 07:24 बजे बाराबंकी से 08:38 बजे, बादशाहनगर से 09:20 बजे छूटकर लखनऊ जं. 10:00 बजे पहुंचेगी.

05008 लखनऊ-गोरखपुर जं. अनारक्षित परीक्षा स्पेशल, दिनांक 21 जून 2026 को लखनऊ जं. से 19:15 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर से 19:50 बजे, बाराबंकी से 20:28 बजे, करनैलगंज से 21:20 बजे, गोण्डा से 22:12 बजे, मनकापुर से 22:40 बजे, बभनान से 23:12 बजे, बस्ती से 23:42 बजे छूटकर अगले दिन खलीलाबाद से 00:08 बजे छूटकर गोरखपुर 01:15 बजे पहुंचेगी.

05036 लखनऊ-गोरखपुर जं. अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन, दिनांक 21 जून 2026 को लखनऊ जं. से 04:40 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर से 05:10 बजे, बाराबंकी से 06:05 बजे, करनैलगंज से 06:54 बजे, गोण्डा से 07:33 बजे, मनकापुर से 07:59 बजे, बभनान से 08:20 बजे, बस्ती से 08:45 बजे, खलीलाबाद से 09:10 बजे छूटकर गोरखपुर 10:05 बजे पहुंचेगी.

05035 गोरखपुर-लखनऊ जं. अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन, दिनांक 21 जून 2026 को गोरखपुर से 19:15 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 19:57 बजे, बस्ती से 20:25 बजे, बभनान से 20:54 बजे, मनकापुर से 21:25 बजे, गोण्डा से 22:00 बजे, करनैलगंज से 22:31 बजे, बाराबंकी से 22:52 बजे, छूटकर अगले दिन बादशाहनगर से 00:32 बजे छूटकर लखनऊ जं 01:10 बजे पहुंचेगी.

 

Read more!

RECOMMENDED