भारतीय रेल को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है क्योंकि देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा रोजाना ट्रेनों में सफर करता है.ट्रेनों में सफर के दौरान एक समस्या यह सामने आती है कि अगर रात में आपको अपने स्टेशन पर उतरना है.तो आपको हमेशा यह डर बना रहता है कि कहीं आप सो ना जाएं और आपका स्टेशन निकल न जाए. लेकिन रेलवे ने यात्रियों की इस समस्या का हल निकालने के लिए एक ऐसी सुविधा बहाल की है.जिससे आप रात में स्टेशन निकल जाने की चिंता से मुक्त हो सकते हैं.
भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों की सुविधा के लिए डेस्टिनेशन अलर्ट और वेकअप अलार्म की सुविधा बहाल की है. इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको अपने मोबाइल फोन में कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे. जिसके बाद आपके स्टेशन आने से पहले ही आपके मोबाइल में एसएमएस मिलेगा और अलार्म बजने लगेगा. आइए जानते हैं कि किस तरह से डेस्टिनेशन अलर्ट और वेकअप अलार्म को एक्टिवेट किया जाता है.
भारतीय रेलवे ने रिजर्वेशन वाले यात्रियों के लिए 139 के माध्यम से डेस्टिनेशन अलर्ट और वेकअप अलार्म की सुविधा बहाल की है. इसके लिए आपको 139 डायल करना होगा और IVR द्वारा निर्देशित कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे. इसके बाद आपके स्टेशन आने से पहले आपको एसएमएस के थ्रू भी अलर्ट मैसेज मिल जाएगा. यह सुविधा रात की 11:00 से सुबह 7:00 तक प्रदान की जाती है. इसके साथ ही आप रेलवे इंक्वायरी का नंबर 139 डायल कर अलार्म भी सेट कर सकते हैं.
इस तरह से एक्टिवेट करें वेक अप अलार्म:
वेक अप अलार्म एक्टिवेट करने के लिए सबसे पहले आपको 139 डायल करना होगा. इसके बाद आप अपनी भाषा का चयन करेंगे. लैंग्वेज सेलेक्ट करने के बाद आप आईवीआर मेन मेन्यू में 7 प्रेस करेंगे. इसके बाद प्राप्त हुए आईवीआर के निर्देशों के अनुसार 1 प्रेस करेंगे. एक प्रेस करने के बाद अपना 10 अंकों का पीएनआर नंबर डायल करेंगे और 1 प्रेस कर उसे कंफर्म करेंगे. इसके बाद 139 की तरफ से एक कंफर्मेशन मैसेज आएगा और आप अपना डेस्टिनेशन स्टेशन फीड कर सकते हैं. जिसके आने से 20 मिनट पहले आपके मोबाइल में वेक अप अलार्म बजना शुरू हो जाएगा. इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आप 139 नंबर डायल कर कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव से भी बात कर सकते हैं और वेक अप अलार्म एक्टिवेट करवा सकते हैं.
ऐसे सेट करें डेस्टिनेशन अलर्ट:
डेस्टिनेशन अलर्ट सेट करने के लिए सबसे पहले 139 डायल करें. इसके बाद अपनी भाषा का चयन करें. इसके बाद ऑप्शन 7 सेलेक्ट करें. आत्मसात सिलेक्ट करने के बाद डेस्टिनेशन अलर्ट के लिए 2 दबाएं. इसके बाद आप अपना 10 डिजिट का पीएनआर नंबर इंटर करें. और 1 प्रेस कर इसे कंफर्म कर दें. इसके बाद आपको डेस्टिनेशन अलर्ट कालका मैसेज मिलेगा जिसमें आप अपने डेस्टिनेशन स्टेशन का नाम फीड कर सकते हैं. इस प्रक्रिया के पूरा हो जाने के बाद आपके स्टेशन आने से 20 मिनट पहले आपको अलर्ट मैसेज मिल जाएगा. आप 139 नंबर डायल कर कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव से बात करके भी अपना अलर्ट मैसेज एक्टिवेट कर सकते हैं. इसके साथ ही एसएमएस के थ्रू भी इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं. इसके लिए आपको कैपिटल लेटर में अलर्ट लिखना होगा उसके बाद एक स्पेस और अपना पीएनआर नंबर लिखना होगा और उसी 139 पर भेज देना होगा. इसके बाद आपको अपने स्टेशन का नाम मैसेज करना होगा जहां आपको उतरना है.