Advertisement

Indian Railways: IRCTC का शानदार टूर प्लान, भारत गौरव ट्रेन से करें पांच ज्योतिर्लिंगों के दर्शन,जानिए किराया और सभी डिटेल्स

IRCTC ने ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन चलाने की घोषणा की है. ज्योर्तिलिंग के दर्शन के लिए चलाई जाने वाली इस भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में तीनों क्लास के श्रद्धालुओं को शाकाहारी खाना ही उपलब्ध कराया जाएगा.

भारत दर्शन
उदय गुप्ता
  • चंदौली,
  • 29 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 12:06 PM IST

आईआरसीटीसी एक तरफ जहां देश विदेश की तमाम खूबसूरत वादियों की सैर कराने के लिए ट्रेन टूर पैकेज और हवाई टूर पैकेज संचालित करता रहता है. वहीं दूसरी तरफ देश के धार्मिक पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराने के लिए टूर पैकेज भी देता रहता है. इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिये टूर पैकेज संचालित करने जा रहा है. यह टूर पैकेज कोलकाता से 20 मई को भारत गौरव स्पेशल पर्यटक ट्रेन से संचालित होगा.

खास बात यह है कि पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार में इस स्पेशल ट्रेन में बोर्डिंग/डिबोर्डिंग की सुविधा किउल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय स्टेशनों पर भी की गई है.

इन स्थानों का कराया जाएगा भ्रमण 
 यह भारत गौरव स्पेशल पर्यटक ट्रेन कोलकाता से 20 मई को चलेगी और पांच ज्योतिर्लिंगों- ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर और त्र्यंबकेश्वर के साथ-साथ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, शिरडी साईं बाबा और शनि शिंगणापुर को कवर करेगी. यह ट्रेन कोलकाता से आध्यात्मिक यात्रा शुरू करेगी और 11 रातों के लिए तीर्थ यात्रा का अनुभव कराएगी. इस भारत गौरव पर्यटन स्पेशल ट्रेन में यात्रियों के लिए बंडेल, बर्द्धमान, बोलपुर, शांतिनिकेतन, रामपुर हाट, पाकुड़, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, जमालपुर, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. और प्रयागराज छिवकी स्टेशनों पर बोर्डिंग/डिबोर्डिंग की सुविधा प्रदान की गयी है.

कितना होगा किराया?
◾️इकॉनॉमी क्लास (शयनयान श्रेणी) - इस पैकेज में 315 बर्थ उपलब्ध हैं तथा प्रति व्यक्ति किराया 20,060 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है. इस पैकेज में यात्रियों को बिना एसी वाले होटल में ठहराया जाएगा तथा बिना AC वाली साधारण बस सुविधा दी जायेगी.

◾️स्टैंडर्ड (तृतीय वातानुकूलित श्रेणी) - इस पैकेज में 297 बर्थ उपलब्ध हैं तथा प्रति व्यक्ति किराया 31,800 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है. इस पैकेज में यात्रियों को एसी होटल में ठहराया जाएगा. हालांकि बस बिना एसी वाली होगी.

◾️ कंफर्ट (द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी)- इस पैकेज में 44 बर्थ उपलब्ध है तथा प्रति व्यक्ति किराया 41,600 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है. इस पैकेज में यात्रियों को एसी होटल में ठहराया जाएगा तथा एसी बस की सुविधा दी जायेगी.

EMI की भी सुविधा
उपरोक्त तीनों क्लास के यात्रियों को स्टैंडर्ड वेजेटेरियन मेन्यू के अनुसार भोजन दिया जायेगा. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि भारतीय रेल 'भारत गौरव ट्रेन स्कीम' के तहत रेल टूरिज्म को प्रोत्साहन देने हेतु किराये में लगभग 33 प्रतिशत का रियायत दे रही है. उपरोक्त स्पेशल ट्रेन हेतु निर्धारित किराये में यह रियायत शामिल है. यदि यात्री, आईआरसीटीसी की वेबसाईट से सीधे पेटीएम, रोजर-पे, बजाज फाईनेंस द्वारा टिकट बुक करते हैं तो उन्हें इएमआई (EMI)की सुविधा भी दी गयी है. इस भारत गौरव पर्यटन ट्रेन से संबंधित जानकारी हेतु हेल्पलाईन नं. - 8595904074 या 8595904077 पर फोन कर सकते हैं या आईआरसीटीसी की वेबसाईट पर जाकर विशेष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement