Summer vacation: भारत गौरव ट्रेन से करें 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, 12 दिन का रहेगा टूर, जानें किराया और बाकी की डिटेल्स

भारत गौरव ट्रेन से करें सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, जानिए कितना होगा किराया उदय गुप्ता चंदौली आईआरसीटीसी एक तरफ जहां देश-विदेश के पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए टूर पैकेज का संचालन करता है.

IRCTC Bharat Gaurav Train to Cover 7 Jyotirlingas
उदय गुप्ता
  • चंदौली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:55 AM IST
  • भारत गौरव ट्रेन से करें 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन
  • श्रद्धालुओं के लिए IRCTC का स्पेशल ज्योतिर्लिंग टूर
  • ऋषिकेश से शुरू होगी भारत गौरव धार्मिक यात्रा

अगर आप एक साथ कई ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. IRCTC Tourism ने भारत गौरव ट्रेन के जरिए 7 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा के लिए खास टूर पैकेज शुरू किया है. यह यात्रा 12 जून 2026 से शुरू होगी और 23 जून 2026 तक चलेगी. कुल 11 रात और 12 दिन के इस टूर में यात्रियों को कई बड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे.

ऋषिकेश से शुरू होगी यात्रा
यह यात्रा योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के जरिए शुरू होगी. यात्रा के दौरान श्रद्धालु मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के प्रसिद्ध मंदिरों और ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करेंगे.

इन धार्मिक स्थलों के होंगे दर्शन
टूर पैकेज में श्रद्धालुओं को उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात में द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे. इसके अलावा महाराष्ट्र में त्रिंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग और ग्रिशनेश्वर ज्योतिर्लिंग सहित कई स्थानीय मंदिरों का भ्रमण भी शामिल है.

इन स्टेशनों से चढ़ सकेंगे यात्री
यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने की सुविधा कई स्टेशनों पर मिलेगी. इनमें योग नगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई और ललितपुर जंक्शन शामिल हैं.

जानिए कितना है किराया

आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए तीन श्रेणियों में पैकेज तैयार किया है-

  • इकोनॉमी श्रेणी (स्लीपर क्लास): 24,100 प्रति व्यक्ति

  • स्टैंडर्ड श्रेणी (3AC): 40,890 प्रति व्यक्ति

  • कम्फर्ट श्रेणी (2AC): 54,390 प्रति व्यक्ति

इस किराए में ट्रेन यात्रा, ठहरने और भोजन जैसी सुविधाएं शामिल रहेंगी.

ऐसे करा सकते हैं बुकिंग
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा के अनुसार बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर की जाएगी. यात्री लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय में जाकर या ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं.

 

Read more!

RECOMMENDED