4 घंटे का संघर्ष! क्रूज के अंदर गर्दन तक पानी, मौत थी सामने, तभी सुनाई दी रेस्क्यू टीम की आवाज... फिर बचाई गई 72 साल के बुजुर्ग की जान

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम में क्रूज हादसे में 15 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. इसमें एक 72 साल के रियाज हुसैन भी है, जो 4 घंटे से पानी के अंदर क्रूज में फंसे हुए थे. रेस्क्यू टीम ने गैस कटर से क्रूज को काटकर रियाज को बचाया.

Jabalpur Cruise Incident
gnttv.com
  • जबलपुर,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:22 AM IST

मध्य प्रदेश के जबलपुर में मशहूर पर्यटन स्थल बरगी डैम में एक क्रूज पलट गई. हादसे में कई लोगों की जान चली गई है. जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं. ये हादसा अचानक मौसम खराब होने और तेज हवाओं के चलने के चलते हुआ. इस हादसे में कई लोग मौत को मात देकर वापस आए हैं. इसमें एक नाम 72 साल के बुजुर्ग रियाज हुसैन का है. उन्होंने बताया कि कैसे क्रूज में पानी के भीतर 4 घंटे बिताया था.

क्रूज के अंदर फंस गए थे रियाज-
जबलपुर में गुरुवार शाम हुए क्रूज हादसे में 72 साल के रियाज हुसैन मौत को मात देकर वापस आ गए. क्रूज के डूबने के दौरान जब पानी भरने लगा तो रियाज अंदर ही अंदर बचने का रास्ता देखने लगे. इसी दौरान वो क्रूज के उस छोटे से हिस्से के नजदीक पहुंचे, जो करीब दो फीट पानी के ऊपर था. 

4 घंटे तक संघर्ष के बाद बची जान-
रियाज ने बताया कि गर्दन तक पानी भर चुका था. लेकिन सांस ले पा रहे थे. क्रूज से टकरा रहे पानी के थपेड़ों की आवाज के बीच जिंदगी की उम्मीद छोड़ चुके थे. लेकिन 4 घंटों तक लगातार संघर्ष के बाद उनको बाहर के लोगों की आवाज सुनाई दी. उन्होंने क्रूज की दीवारों पर हाथ मारा तो रेस्क्यू टीम नज़दीक पहुंची और गैस कटर से क्रूज के ऊपरी हिस्से को काटकर उन्हें बाहर निकाला गया. लेकिन रियाज की पत्नी और समधन हादसे के बाद से लापता हैं.

15 लोगों को निकाला गया-
हादसे के फौरन बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. इस हादसे में अब तक 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. रेस्क्यू टीम ने अब तक 9 शव निकाले हैं. अभी भी कई लोग लापता है, जिनकी तलाश की जा रही है. इसमें गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीमों को लगाया गया है.

(पुनीत कपूर की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED