राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है. राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी धनतेरस पर्व को देखते हुए चुनाव कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है. धार्मिक आस्था और जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने तीनों चरणों में पंचायत चुनाव कार्यक्रम में एक दिन का बदलाव किया है. इसके लिए पोलिंग पार्टियों के प्रस्ताव की तारीख 1 दिन पहले कर दी गई है. हालांकि इसके अलावा मतदान और नामांकन समेत अन्य कार्यक्रम की तिथि यथावत व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रहेगी.
राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान की तारीखों में बदलाव किया गया है. तीसरे चरण में पंच सरपंच और उपसरपंच के चुनाव से संबंधित तारीख को में भी संशोधन किया गया है. जबकि शेष घोषित चुनाव कार्यक्रम यथावत रहेगा. आयोग ने बताया कि धार्मिक आस्था और जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.
यहां देखें डेट
पहले चरण की पोलिंग पार्टियों अब 21 अक्टूबर को रवाना होगी. जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 अक्टूबर को मतदान होगा. इसके बाद 23 अक्टूबर को पंच और सरपंच पदों के लिए नामांकन व 24 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा. उप सरपंच का चुनाव 25 अक्टूबर को होगा. दूसरे चरण की पोलिंग पार्टियों 27 अक्टूबर को रवाना होगी. जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होगा. पंच सरपंच के लिए 29 अक्टूबर को नामांकन और 30 अक्टूबर को मतदान होगा. उप सरपंच का चुनाव 31 अक्टूबर को कराया जाएगा.
राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि तीसरे चरण में पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान अब 2 नवंबर को होगा. जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर को मतदान कराया जाएगा. पंच और सरपंच पदों के लिए 4 नवंबर को नामांकन और 5 नवंबर को मतदान होगा. इसके बाद 6 नवंबर को उप सरपंच का प्रत्यक्ष चुनाव होगा.
पहला चरण
निर्वाचन विभाग द्वारा 21 अक्टूबर जिला परिषद पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों की होगी रवानगी. 22 अक्टूबर को जिला परिषद पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान, 23 अक्टूबर को पंच सरपंच के लिए नामांकन, 24 अक्टूबर को पंच सरपंच के लिए मतदान 25 अक्टूबर को उप सरपंच का चुनाव.
दूसरे चरण
27 अक्टूबर को जिला परिषद पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी होंगी. 28 अक्टूबर को जिला परिषद पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान होगा. 29 अक्टूबर को पंच व सरपंच के लिए नामांकन भरे जाएंगे. 30 अक्टूबर को सरपंच के लिए मतदान होगा 31 अक्टूबर को उप सरपंच का चुनाव होगा.
तीसरे चरण
2 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए पोलिंग पार्टी रवाना होगी. 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान होगा. 4 नवंबर को पंच व सरपंच के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी. 5 नवंबर को पंच सरपंच के लिए मतदान और 6 नवंबर को उप सरपंच का चुनाव होगा.