Advertisement

चौखट पर आ गई थी बारात, दूल्हे ने पी रखी थी शराब, दुल्हन ने फिर मंडप में कह दी ऐसी बात कि...

जहानाबाद के ओकरी थाना क्षेत्र के देवरा मठ गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दुल्हन ने नशे में धुत दूल्हे से शादी करने से साफ इनकार कर दिया.

दुल्हन ने किया शादी से इनकार
gnttv.com
  • जहानाबाद,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:43 AM IST

जहानाबाद के ओकरी थाना क्षेत्र के देवरा मठ गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दुल्हन ने नशे में धुत दूल्हा शराब पीकर मंडप में आ गया. बताया जा रहा है कि नागेंद्र राम की बेटी नेहा कुमारी की शादी पटना के पुनाईचक निवासी रंजन कुमार के साथ तय हुई थी. 21 तारीख को तिलक समारोह भी संपन्न हो चुका था. वहीं 26 तारीख को बारात बड़े धूमधाम से गांव पहुंची.

बारात के स्वागत के बाद जब दूल्हे को द्वार पूजा के लिए ले जाया गया, तो वह लड़खड़ाने लगा. इसी दौरान लड़की पक्ष को शक हुआ कि दूल्हा नशे में है. जब यह बात दुल्हन नेहा कुमारी तक पहुंची, तो उसने तुरंत शादी से इनकार कर दिया.

दुल्हन ने शादी से किया इनकार
दुल्हन के इस फैसले के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई. हालात बिगड़ते देख बाराती धीरे-धीरे मौके से खिसकने लगे. वहीं, गुस्साए लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया और शादी में दिए गए पैसे और सामान वापस करने की मांग करने लगे. मामला बढ़ता देख स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई.

दूल्हा- मैंने शराब नहीं पी है
मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को छुड़ाकर थाने ले गई, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौते की बातचीत चल रही है. हालांकि, दूल्हे का कहना है कि उसने शराब नहीं पी थी, बल्कि किसी कारण से वह लड़खड़ा गया था, जिसे गलत समझ लिया गया. फिलहाल, यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. वहीं, दुल्हन के इस साहसिक फैसले की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं.

रिपोर्टर: सइद मुशरफ इमाम

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement