Advertisement

Jhansi News: लवर से बात करने और मिलने के लिए देती थी नींद की गोली... पति ने दोनों को अर्धनग्न हालत में पकड़ा... प्रेमी से भरवाई पत्नी की मांग

यूपी के झांसी में शादी के डेढ़ माह बाद ही एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ अर्धनग्न हालत में पकड़ लिया था. अब इस घटना के दो नए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वायरल वीडियो में प्रेमी से महिला की 7 बार मांग भरवाई जा रही है और दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं. यहां आप पूरा मामला जान सकते हैं. 

Newlywed woman caught with lover in Jhansi (Photo- ITG)
प्रमोद कुमार गौतम
  • झांसी,
  • 26 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST

उत्तर प्रदेश के झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक पति ने शादी के डेढ़ महीने बाद ही अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में में रंगेहांथ पकड़ लिया था. इसके बाद प्रेमी की धुनाई करते हुए पुलिस को भी बुला लिया गया था. अब इस घटना के दो नए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में प्रेमी से महिला की 7 बार मांग भरवाई जा रही है. प्रेमी माला पहनाता दिखाई दे रहा है. जबकि दूसरे वीडियो में पीछे से आवाज आ रही है कि यह काम ससुराल के बजाय मायके में होना चाहिए था. वीडियो में लोग कह रहे हैं कि दोनों ने बहुत गलत किया है और सरकार से दोनों को जेल भेजने का निवेदन किया जा रहा है ताकि दोनों साथ रह सकें.

आपत्तिजनक हालत में देखने पर मारने की कोशिश
पीड़ित पति ने बताया कि 24 जून को मध्य प्रदेश के भांडेर की युवती से हिंदू रीति रिवाज से शादी हुई थी. पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी शादी के 2-3 हफ्ते के बाद से उसे नींद की दवा देने लगी थी ताकि वह अपने प्रेमी से बात कर सके. वह उसे नींद की दवा देकर प्रेमी से मिलती भी थी. हमें कभी चाय तो कभी दूध और खाने में मिलाकर नींद की गोली देती थी. पीड़ित पति ने बताया कि नींद की दवा खाने से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. इस पर उसे शक हुआ. गत 19 अगस्त को मोहल्ले वालों ने प्रेमी के आने की जानकारी दी, जिसे पत्नी ने नकार दिया था. इसके बाद पत्नी का प्रेमी फिर 23 अगस्त को मिलने आ गया. पीड़ित पति ने बताया जानकारी होने पर वह घर पहुंचा और गेट खोला तो पत्नी और उसका प्रेमी आपत्तिजनक हालत में नजर आए. यह देख पत्नी का प्रेमी दौड़कर आया और हमारे साथ मारपीट करने लगा. पत्नी ने मेरा हाथ पकड़ लिया. इसके बाद उसके प्रेमी ने गला पकड़ लिया. शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए और उन्होंने मुझे बचाया.

पारिवारिक अदालत जाने की सलाह 
इसके बाद पुलिस को बुलाया गया. घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को फैमिली कोर्ट जाने की सलाह दी है. पीड़ित पति ने कहा कि मुझे जान का खतरा है. हमें न्याय चाहिए. उधर, इस मामले में झांसी पुलिस मीडिया सेल ने 'X' पर जानकारी दी कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और महिला प्रेमी के साथ रहना चाहती है, इसलिए दोनों पक्षों को पारिवारिक अदालत जाने की सलाह दी गई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement