Advertisement

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, 2300 करोड़ बंटे, अब इन 4 दिनों में बाकी प्रभावित परिवारों को भी मिलेगा मुआवजा

कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार की प्रक्रिया अब तेजी से आगे बढ़ रही है. एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित लोगों को भूमि का मुआवजा देने के साथ पुनर्वास और पुनर्स्थापन यानी आर एंड आर की राशि भी दी जा रही है.

Kangra Airport Expansion Accelerates

कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार की प्रक्रिया अब तेजी से आगे बढ़ रही है. एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित लोगों को भूमि का मुआवजा देने के साथ पुनर्वास और पुनर्स्थापन यानी आर एंड आर की राशि भी दी जा रही है. अब तक करीब 2300 करोड़ रुपये भूमि मुआवजे के तौर पर बांटे जा चुके हैं. वहीं, बाकी बचे मामलों को भी जल्द निपटाने की तैयारी चल रही है.

293 करोड़ रुपये का मुआवजा अभी लंबित
एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजली गर्ग ने बताया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में मुख्य रूप से भूमि मुआवजा और आर एंड आर राशि का भुगतान किया जा रहा है. अब तक करीब 2300 करोड़ रुपये भूमि मुआवजे के रूप में वितरित किए जा चुके हैं. करीब 293 करोड़ रुपये का मुआवजा अभी लंबित है. उन्होंने बताया कि यह राशि कुछ मामलों के न्यायालय में लंबित होने, दावों से जुड़े विवाद और एक ही जमीन पर एक से ज्यादा दावेदार होने के कारण रुकी हुई है. इन मामलों के निपटारे के बाद बाकी राशि भी प्रभावित लोगों को दी जाएगी.

14 में से 10 मोहलों का आर एंड आर अवॉर्ड पूरा
एयरपोर्ट विस्तार से कुल 14 मोहाल प्रभावित हो रहे हैं. इनमें से अब तक 10 मोहाल के आर एंड आर अवॉर्ड पूरे किए जा चुके हैं. आर एंड आर के तहत करीब 170 करोड़ रुपये की राशि भी अब तक वितरित की जा चुकी है. एसडीएम ने बताया कि जब उन्होंने कांगड़ा में कार्यभार संभाला था, तब तक सात मोहाल के आर एंड आर अवॉर्ड हो चुके थे. इसके बाद तीन और मोहाल के अवॉर्ड पूरे किए गए हैं.

20 अगस्त तक बाकी अवॉर्ड का लक्ष्य
अब बाकी बचे मोहाल के आर एंड आर अवॉर्ड की प्रक्रिया को भी तेज कर दिया गया है. प्रशासन ने 15 से 20 अगस्त के बीच शेष मोहाल के अवॉर्ड पूरे करने का लक्ष्य रखा है. इससे प्रभावित परिवारों को पुनर्वास और पुनर्स्थापन से जुड़ी राशि मिलने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना के काम में भी तेजी आने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement