Advertisement

'गाड़ी टूट जाएगी बेटा, नीचे उतर जाओ', बीजेपी सांसद ने हाथ जोड़कर की अपील, वीडियो वायरल

अकबरपुर के बीजेपी सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कानपुर देहात में तिरंगा यात्रा निकाली. इस दौरान सांसद ने सैकड़ों गाड़ियों के काफिले की अगुवाई की. लेकिन यात्रा के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सबका ध्यान खींचा. सांसद को समर्थकों से कार से उतरने की अपील करनी पड़ी.

Kanpur Dehat News
तनुज अवस्थी
  • कानपुर देहात,
  • 20 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:28 PM IST

कानपुर देहात में बीजेपी सांसद देवेंद्र सिंह भोले की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस यात्रा में सैकड़ों गाड़ियां शामिल हुईं. लेकिन इस दौरान अकबरपुर के सांसद देवेंद्र सिंह के साथ ऐसा कुछ हुआ, जो वायरल हो गया. सांसद की थार पर युवा समर्थक सवार हो गए. जिसके बाद सांसद को अपील करनी पड़ी. इसका वीडियो सामने आया है.

सांसद की THAR पर चढ़ गए समर्थक-
तिरंगे से सजे वाहनों और देशभक्ति गीतों के बीच सांसद खुली THAR में सवार होकर यात्रा का नेतृत्व करते नजर आए. लेकिन रनियां पहुंचते ही एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया. रनियां पहुंचने पर कुछ युवक सांसद की THAR के बोनट पर चढ़कर फूल-माला पहनाने की होड़ में जुट गए. 

सांसद की अपील- मेरी कार टूट जाएगी..
समर्थकों को कार पर चढ़ा देख सांसद ने हाथ जोड़कर उनसे नीचे उतरने की अपील की. सांसद ने कहा कि अरे बेटा लोग कार से उतर जाओ, टूट जाएगी. ऐ बेटा, मेरी कार टूट जाएगी. टूट गई तो कार कहां से लाऊंगा? मेरे पास पैसे नहीं हैं बेटा. हाथ जोड़ रहा हूं, कार से उतर जाओ बेटा.

सांसद की इस अपील का वीडियो भी सामने आया है. इसके बाद समर्थक कार से नीचे उतर गए.

क्रेन से माला पहनाकर किया गया स्वागत-
रनियां में नेशनल हाईवे पर क्रेन की मदद से सांसद का माला पहनाकर स्वागत किया गया. स्वागत के बाद काफिले में वाहनों की संख्या और बढ़ गई, जिससे कानपुर-इटावा हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई.

इसके बाद सांसद ने खुद माइक संभालकर समर्थकों से गाड़ियां एक तरफ करने और दूसरे वाहनों के लिए रास्ता छोड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि हाईवे से गुजरने वाले दूसरे वाहन चालकों को भी रास्ता मिलना चाहिए.

देवेंद्र सिंह भोले लगातार तीसरी बार अकबरपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं. सांसद की यात्रा में बड़ी संख्या में समर्थक और वाहन शामिल थे. जगह-जगह सांसद देवेंद्र सिंह भोले का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement