कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बनने जा रहे हैं. शिवकुमार कल यानी 3 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शिवकुमार वोक्कालिंगा समुदाय से आते हैं. शिवकुमार ने पॉलिटिकिल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे डीके शिवकुमार की फैमिली में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है. शिवकुमार के छोटे भाई डीके सुरेश कांग्रेस सांसद हैं. चलिए उनकी फैमिली के बारे में जानते हैं.
डीके शिवकुमार की पत्नी ऊषा-
डीके शिवकुमार के पिता का नाम डोड्डालहल्ली केम्पेगौड़ा और मां का नाम गौरम्मा है. उनका पूरा नाम डोड्डालहल्ली शिवकुमार है. उनका बचपन का नाम केम्पाराजू था. लेकिन मां ने भगवान शिव से मन्नत मांगी थी. इसलिए उनका नाम शिवकुमार कर दिया गया.
डीके शिवकुमार की पत्नी का नाम ऊषा शिवकुमार है. उनकी शादी साल 1993 में हुई थी. ऊषा शिवकुमार कभी-कभार डीके शिवकुमार के साथ सार्वजनिक समारोह में दिखाई देती हैं.
डीके शिवकुमार की 2 बेटियां, एक बेटा-
कर्नाटक के सीएम बनने जा रहे डीके शिवकुमार की दो बेटियां हैं. उनकी बड़ी बेटी का नाम ऐश्वर्या है और छोटी बेटी का नाम आभरण है. शिवकुमार का एक बेटा भी है और उसका नाम आकाश केम्पागौड़ा है.
CCD के फाउंडर की बहू हैं ऐश्वर्या-
डीके शिवकुमार की बड़ी बेटी ऐश्वर्या की शादी सासीडी के फाउंडर वीजी सिद्धार्थ के बेटे अमर्त्य हेगड़े से हुई थी. दोनों की शादी 14 फरवरी 2021 को हुई थी. डीके शिवकुमार के दामाद की फैमिली सियासी तौर पर भी काफी मजबूत है. दामाद अमर्त्य हेगड़े कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के नाती हैं.
कॉलेज चलाती हैं ऐश्वर्या-
डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या भी बिजनेस करती हैं. वो ग्लोबल एकेडमी ऑफ टेक्नोलॉजी चलाती हैं. इस कॉलेज के मालिक डीके शिवकुमार हैं. डीके शिवकुमार की दूसरी बेटी आभरण चकाचौंध से दूर रहती हैं.
डीके शिवकुमार के बेटे आकाश-
डीके शिवकुमार के बेटे का नाम आकाश है. आकाश कानून की पढ़ाई कर रहे हैं. एक इंटरव्यू में डीके शिवकुमार ने कहा था कि मैंने अपने बेटे को कानून की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया, क्योंकि मैं चाहता था कि परिवार में कोई मेरे कानूनी मामलों को संभाले.
डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश-
डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश भी पॉलिटिक्स में हैं. डीके सुरेश कांग्रेस के सांसद हैं. वो बैंगलोर ग्रामीण से सांसद हैं. उनको कांग्रेस का मजबूत स्तंभ माना जाता है.
ये भी पढ़ें: