Advertisement

ड्यूटी छोड़ बार बालाओं का डांस देखने में मशगूल दो पुलिसवाले, Video वायरल

यूपी के कौशांबी में 2 पुलिसवाले ड्यूटी छोड़ बार बालाओं का डांस देखने लगे. किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. मामला अफसरों तक पहुंच गया है और उन्होंने एक्शन की बात कही है.

Kaushambi Video Viral
अखिलेश कुमार
  • कौैशांबी,
  • 17 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:32 PM IST

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर बैठकर बार बालाओं के डांस कार्यक्रम का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी छोड़कर डांस देखने में मशगूल हो गए. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले का संज्ञान एसपी ने लिया है.

मेले में था डांस कार्यक्रम-
पूरा मामला कड़ा धाम थाना क्षेत्र के हब्बू नगर गांव का है, जहां बुधवार को मेले का आयोजन किया गया था. मेले में देर रात डांस कार्यक्रम भी रखा गया था. सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिपाही राघवेंद्र तिवारी देवीगंज चौकी में तैनात है और गोविंद राणा हब्बू नगर चौकी में तैनात है. दोनों की ड्यूटी लगाई गई थी.

सुरक्षा छोड़ डांस देखने में मशगूल पुलिसवाले-
लेकिन वायरल वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी ड्यूटी स्थल के बजाय आगे की कुर्सियों पर बैठकर डांस कार्यक्रम देखते नजर आ रहे हैं. इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

पुलिस अफसरों ने लिया संज्ञान-
वीडियो में बार बालाओं के डांस के साथ पुलिसकर्मियों के बैठे होने का दृश्य सामने आने के बाद विभाग में हड़कम मंच गया है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है. कार्रवाई की बात कहे रहे है.

मामले में जब एसपी सत्यनारायण प्रजापत से बात की गई तो उन्हें बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement