Advertisement

गोवा में हमारी सरकार बनी तो 5 दिन में होगा E20 वापस, केजरीवाल का एथेनॉल पर बयान

E20 को लेकर चल रहे विवाद के बीच केजरीवाल ने अपनी राजनीति करने की कोशिश की है. वह जानते हैं कि लोग इससे परेशान हैं और इसी नब्ज को दबाते हुए लोगों से अपील की है कि गोवा में सरकार बनी तो यह वापस होगा.

aam aadmi party arvind kejriwal
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 25 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:32 PM IST

गोवा में E20 पेट्रोल का मुद्दा अब राजनीतिक रंग लेता दिख रहा है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को E20 पेट्रोल के खिलाफ दूसरा टाउनहॉल किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा और बड़ा चुनावी वादा किया.

केजरीवाल ने कहा कि अगर 2027 के गोवा विधानसभा चुनाव में बीजेपी हारती है और AAP की सरकार बनती है, तो चुनाव नतीजे आने के पांच दिन के अंदर राज्य में E20 पेट्रोल की बिक्री रोक दी जाएगी. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह राजनीति छोड़ देंगे.

E20 को लेकर लोगों की शिकायतों का मुद्दा

केजरीवाल ने टाउनहॉल में E20 पेट्रोल से जुड़ी लोगों की परेशानियों का मुद्दा उठाया. उन्होंने दावा किया कि कई वाहन मालिकों ने कम माइलेज और इंजन से जुड़ी समस्याओं की शिकायत की है. ये दावे केजरीवाल की ओर से किए गए हैं.

चीनी की कीमतों का भी उठाया मुद्दा

AAP नेता ने E20 नीति को चीनी की कीमतों से भी जोड़ा. उनका आरोप है कि एथेनॉल बनाने के लिए गन्ने का इस्तेमाल बढ़ने से चीनी की उपलब्धता पर असर पड़ा है. केंद्र सरकार पहले ही ऐसे आरोपों को खारिज कर चुकी है और चीनी की कीमत बढ़ने के लिए उद्योग से जुड़े कारणों की बात कही है.

गोवा चुनाव में E20 बन सकता है बड़ा मुद्दा

केजरीवाल ने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराने की अपील की. उन्होंने कहा कि अगर गोवा और उत्तर प्रदेश में बीजेपी को हार मिलती है, तो E20 नीति पर दबाव बढ़ेगा. इस तरह E20 पेट्रोल अब गोवा की राजनीति में एक अहम चुनावी मुद्दा बनता दिखाई दे रहा है.

केजरीवाल ने किया बड़ा राजनीतिक दांव

E20 के मुद्दे पर केजरीवाल का यह ऐलान आने वाले गोवा चुनाव से पहले AAP की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. पार्टी वाहन मालिकों की चिंताओं को मुद्दा बनाकर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है. अब देखना होगा कि चुनाव में यह मुद्दा मतदाताओं को कितना प्रभावित करता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement