Advertisement

गर्भवती पत्नी को पिलाया नैनो यूरिया, फिर फांसी पर लटकाकर रची आत्महत्या की कहानी, गूगल सर्च से खुला खौफनाक राज

रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक और मामला खेड़ा जिले के महुधा से सामने आया जहां पर पतिने अपनी गर्भवती पत्नी को युरिया पीलाकर मार डाला फिर उसे लटका कर मार डाला.

Husband kills pregnant wife
ब्रिजेश दोशी
  • खेड़ा ,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:42 PM IST

गुजरात के खेड़ा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक गर्भवती महिला की मौत को पहले आत्महत्या बताया गया, लेकिन पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले की पूरी कहानी बदल दी. आरोप है कि महिला को खेतों में इस्तेमाल होने वाला नैनो यूरिया पिलाकर मार दिया गया और फिर उसकी मौत को फांसी का मामला दिखाने की कोशिश की गई. इस मामले में पुलिस ने महिला के पति और जेठ को हिरासत में लिया है. वहीं, परिवार के दूसरे सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

पहले बताया आत्महत्या, फिर सामने आया चौंकाने वाला सच
यह मामला खेड़ा जिले के महुधा का है. मृतक अरूणाबेन की संदिग्ध मौत के बाद शुरुआत में कहा गया था कि उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी. लेकिन पुलिस की जांच और मेडिकल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उनकी मौत फांसी लगाने से नहीं, बल्कि जहरीला पदार्थ पिलाए जाने के कारण हुई थी. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच हत्या के एंगल से शुरू की.

चरित्र पर शक को लेकर होता था झगड़ा
अरूणाबेन के भाई वीरेंद्र सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. उनका आरोप है कि बहन को पति मितुल सोढ़ा, सास कैलाश बेन, जेठ विपुल सोढ़ा और जेठानी अल्पाबेन चरित्र पर शक करते हुए शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करते थे. पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच कथित अवैध संबंधों को लेकर अक्सर विवाद होता था. घटना वाली रात भी दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी.

गूगल पर खोजा, फिर वारदात को दिया अंजाम!
पुलिस जांच में एक और हैरान करने वाली बात सामने आई. आरोप है कि विवाद के बाद मितुल ने अपने मोबाइल पर गूगल में सर्च किया कि पत्नी की आत्महत्या के मामले में पति कितना जिम्मेदार होता है. इसके बाद उसने कथित तौर पर अरूणाबेन को सोफे पर गिरा कर जबरन नैनो यूरिया का तरल पदार्थ पिला दिया. पुलिस के अनुसार, परिवार के अन्य सदस्यों ने भी इस दौरान महिला को पकड़ने में मदद की.

मौत के बाद शव को लटकाने का आरोप
जांच में आरोप लगा कि महिला की मौत के बाद घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को घर के पिछले कमरे की खिड़की के पास नायलॉन की रस्सी से लटका दिया गया. जहरीले पदार्थ वाली प्लास्टिक की थैली को चूल्हे में जलाने की बात भी सामने आई है. पुलिस ने पति मितुल सोढ़ा और जेठ विपुल सोढ़ा को हिरासत में लिया है. मौके से रस्सी, मोबाइल और ब्लेड समेत अन्य सामान जब्त किया गया है. पुलिस अब दूसरे आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement